एक्सप्लोरर

हमेशा सूरज की तरफ क्यों रहता है सूरजमुखी का फूल? आखिर इसे पता कैसे चलता है कि सूरज किधर है

Sunflower: बचपन से आपने सुना है कि सूरजमुखी सूरज की दिशा के साथ साथ अपनी दिशा भी बदलता है और हमेशा सूरज की ओर रहता है. आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए जानते है इसके पीछे की असली वजह को...

Sunflower Fact: सूरजमुखी के फूल का नाम तो सभी ने सुना है साथ इसके बारे में कही जाने वाली बातें भी शायद सभी ने सुनी होंगी, जैसे कि ठंड की अपेक्षा यह गर्मी के मौसम में ज्यादा एक्टिव रहता है. दिनभर इस फूल की दिशा भी बदलती रहती है. यह उन इलाकों में अच्छी तरह फलता-फूलता है जहां 6 घंटे से ज्यादा देर तक धूप रहती है. ऐसा कहा जाता है कि भयंकर सूखा भी आ जाए, तब भी सूरजमुखी पर कोई फर्क नहीं पड़ता. अंत में सबसे अहम बात जो इसके बारे में कही जाती है वो है कि सूरजमुखी के फूल की दिशा उधर होती है जिधर सूरज होता है. असल में ये बातें व्यर्थ नहीं हैं, बल्कि इन सभी बातों का वैज्ञानिक आधार भी है.

फूल की गतिविधि को समझें
सूरजमुखी की गतिविधि को जानने के लिए आपको इस फूल पर गौर करना होगा. सबसे पहले आप उसे सूर्योदय से पहले देखें. आप पाएंगे कि सभी फूल पूरब दिशा की तरफ को हैं. अभी ये पूरी तरह से खिले नहीं हैं, बल्कि खिलने की तैयारी में हैं. जब सूर्योदय हो जाए तो आप पाएंगे कि नए और ताजे फूलों का झुंड सूरज की दिशा में है और बड़े आराम से सूर्य की किरणों का आनंद ले रहा है.

फूलों की दिशा बदलना
इसी झुंड में कुछ पुराने फूल भी होते हैं. नए फूल आपको पूरब की ओर खिले दिखेंगे तो कुछ पुराने फूल पश्चिम की तरफ लगभग मुरझाए से दिखेंगे. इन फूलों का पूरब की तरफ खिलना या सूरज की गति को फॉलो करना एक खास वैज्ञानिक विधि है जिसे विज्ञान में हेलियोट्रॉपिजम (heliotropism) कहते हैं. सूरजमुखी का फूल सूरज की दिशा के हिसाब से चलता है. लेकिन, रात में ये अपनी दिशा पूरब की तरफ बदल लेते हैं और सर्योदय होने का इंतजार करते हैं.

क्या है हेलियोट्रॉपिजम?
साल 2016 में हेलियोट्रॉपिजम पर हुई एक स्टडी में कहा गया कि जिस तरह इंसानों में ‘बायोलॉजिकल क्लॉक’ या जैविक घड़ी होती है, उसी प्रकार सूरजमुखी के फूलों में भी इस तरह की एक घड़ी होती है जो सूरज की रोशनी को डिटेक्ट करती है और इन फूलों को उस तरफ मुड़ने के लिए प्रेरित करती है. इन फूलों के जीन पर यह जैविक घड़ी असर डालती है. रिसर्च में 24 घंटे के ‘सरकेडियन रिदम’ के बारे में बताया गया है. सूरजमुखी के फूल भी इंसानों की तरह ही रात में आराम करते हैं और दिन में सक्रिय रहते हैं. किरणों के बढ़ने के साथ ही फूलों की सक्रियता भी बढ़ती है.

ये है असली वजह 
सूरजमुखी के नए पौधों के तने रात में ज्यादा बढ़ते हैं. खास बात यह है कि तने में यह विकास सिर्फ पश्चिम दिशा की तरफ ही होता है. इसीलिए ये अपने आप पूरब की तरफ झुक जाते हैं. जैसे-जैसे दिन बढ़ता है तने के विकास की दिशा भी बदलती जाती है. तना पूरब की तरफ बढ़ता है और उस पर लगे फूल पश्चिम की तरफ झुकने लगते हैं. यह चक्र इसी प्रकार अनवरत चलता रहता है.

यह भी पढ़ें -

क्या है Hypoglycemia, डायबिटीज की दवा खाने वालों को भी ये बीमारी बेहोश कर देती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Elections 2026: इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
इजरायल में किन्हें कहा जाता है अरब, क्यों है ये वहां के किंगमेकर?
Delhi Air Pollution: दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
दिल्ली के इन इलाकों में सबसे कम होता है प्रदूषण, जान लें वजह
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
Alcohol Skincare Products: स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान
स्किन केयर प्रोडक्ट्स में क्यों मिलाते हैं अल्कोहल? समझें इसका पूरा विज्ञान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget