एक्सप्लोरर

Facebook, Instagram या फिर Twitter, जानें कहां से होती है सबसे तगड़ी कमाई?

Social Media Platform Earning: फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर तीनों ही बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए अरबों की कमाई होती है. चलिए जानें कि सबसे ज्यादा कमाई किस प्लेटफॉर्म से होती है.

सोशल मीडिया आज सिर्फ दोस्तों से जुड़ने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह अरबों डॉलर की कमाई का जरिया बन चुका है. सोशल मीडिया पर ही बैन को लेकर नेपाल में प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो चुके हैं, जिसके बाद वहां के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया है. सोशल मीडिया में फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (अब X) तीनों ही प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की संख्या करोड़ों-अरबों में है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर सबसे तगड़ी कमाई कहां से होती है? चलिए इसका गणित समझें.

सोशल मीडिया का बादशाह

फेसबुक जिसे अब Meta कहा जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक के 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं. इसकी कमाई का सबसे बड़ा सोर्स विज्ञापन है. फेसबुक पर छोटे-बड़े सभी ब्रांड अपने विज्ञापन चलाते हैं और यह कंपनी की कुल आय का लगभग 97% हिस्सा होता है.

2023 में फेसबुक ने लगभग 117 बिलियन डॉलर की आय की, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल विज्ञापन का रहा. खास बात यह है कि भारत फेसबुक का सबसे बड़ा यूजर बेस है, जिससे कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंच रहा है.

मेटा को सोने का अंडा देने वाली दूसरी कंपनी

इंस्टाग्राम भी फेसबुक (Meta) की ही कंपनी है, और इसकी कमाई का मॉडल भी लगभग वही है, यानी विज्ञापन. लेकिन इंस्टाग्राम पर इंफ्लुएंसर मार्केटिंग और रील्स ने इसे सबसे अलग बना दिया है. ब्रांड सीधे क्रिएटर्स को स्पॉन्सर करते हैं, जिससे कंपनी की विज्ञापन वैल्यू और बढ़ जाती है. 

रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम अकेले ही मेटा की कमाई में 30–35% तक योगदान करता है. 2023 में इंस्टाग्राम की विज्ञापन कमाई करीब 50 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई. खासकर फैशन, ब्यूटी, ट्रेवल और टेक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन यहां सबसे ज्यादा चलते हैं.

कमाई में पीछे यह एप

ट्विटर, जिसे अब X कहा जाता है, यूजर्स के लिहाज से तो दुनिया का बड़ा प्लेटफॉर्म है, लेकिन कमाई के मामले में फेसबुक और इंस्टाग्राम से बहुत पीछे है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2022 में एलन मस्क के खरीदने के बाद कंपनी ने विज्ञापन से होने वाली आय का लगभग आधा हिस्सा खो दिया है.

2023 में ट्विटर की अनुमानित कमाई करीब 3 बिलियन डॉलर रही. हालांकि, मस्क ने इसमें सब्सक्रिप्शन मॉडल (Twitter Blue/X Premium) शुरू किया है, जिससे कमाई बढ़ाने की कोशिश हो रही है. लेकिन विज्ञापन राजस्व अब भी कंपनी की सबसे बड़ी चुनौती है.

यह भी पढ़ें: भारत के पड़ोसी देशों में एक-एक कर गिर चुकी सरकारें, जानिए पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश में कैसे हुए तख्तापलट?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget