एक्सप्लोरर

चिमटा से लेकर कढ़ाई तक... जानिए घर में इस्तेमाल होने वाले इन बर्तनों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

रोटी बनाने से लेकर बच्चों को सुधारने तक, मांओं ने चिमटे का भरपूर इस्तेमाल किया है. रोटी सेकने के लिए और उसे पलटने के लिए चिमटे का इस्तेमाल किया जाता है.

किचन में जब आप जाते हैं तो वहां कई तरह के बर्तन दिखाई देते हैं. चिमटा, बेलन, कढ़ाई, कद्दूकस और ना जाने क्या-क्या. वहीं अगर आप वक्त में थोड़ा सा पीछे चले जाएं तो आपको किचन में सिलबट्टा और ओखली जैसी चीजें भी देखने को मिलती थीं, जिनका इस्तेमाल अब शायद ही किसी घर में होता हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बर्तनों को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है. चाकू, चम्मच, कटोरी, प्लेट और गिलास के बारे में शायद आप जानते होंगे. लेकिन बाकी के अन्य बर्तनों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं यह शायद नहीं जानते होंगे. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं बर्तनों के अंग्रेजी में नाम बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आपके किचन में हर रोज होता है.

कढ़ाई को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

कढ़ाई भारतीय रसोई का एक अभिन्न अंग है. सब्जी से लेकर हलवा तक और न जाने क्या-क्या इस बर्तन में हर रोज पकाया जाता है. एक भारतीय महिला बिना कढ़ाई के किचन में काम ही नहीं कर सकती. अगर कढ़ाई को अंग्रेजी में देखें तो इसे ड्रिपिंग पैन (Dripping Pan) कहा जाता है.

कद्दूकस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

कद्दूकस अब ज्यादातर रसोईयों से गायब हो गया है. इसकी जगह अब इलेक्ट्रॉनिक मशीनों ने ले ली है. हालांकि, ग्रामीण भारत में और कई शहरी परिवारों में आज भी किसी भी सब्जी या फल को रेतने या कसने के लिए इसी का इस्तेमाल होता है. गाजर का हलवा बनाना हो या फिर मूली का रायता, कद्दूकस का इस्तेमाल हर जगह होता है. लौकी का कोफ्ता भी इसी के सहारे बनाया जाता है. कद्दूकस को अंग्रेजी में ग्रेटर (Grater) कहते हैं.

चिमटा को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

रोटी बनाने से लेकर बच्चों को सुधारने तक, मांओं ने चिमटे का भरपूर इस्तेमाल किया है. रोटी सेकने के लिए और उसे पलटने के लिए चिमटे का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार जब बच्चे शरारत करते हैं तो मां उन्हें सुधारने के लिए भी इसका इस्तेमाल करती है. आजकल के बच्चों का शायद इन से पाला नहीं पड़ा, लेकिन एक दौर था जब मां दूर से ही चिमटा दिखाकर समझा देती थी कि अब शरारत की तो मार पड़ने वाली है. चिमटा को अंग्रेजी में टोंग्स (Tongs) कहते हैं.

ओखली को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

ओखली आजकल के घरों में नहीं मिलती. ना ही आजकल कि महिलाएं इसे इस्तेमाल करती हैं. हालांकि, पहले घर की महिलाएं ओखली का इस्तेमाल मसालों को कूटने के लिए किया करती थीं. राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज भी मसालों को कूटने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. ओखली को अंग्रेजी में मॉर्टर या फिर पाउंडर (Mortar or Pounder) कहते हैं.

सिलबट्टा को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

सिलबट्टा अब ज्यादातर भारतीय घरों से गायब हो गया है. शहरों में तो इसका उपयोग ना के बराबर है. आजकल के बच्चों को तो शायद इसका नाम भी नहीं पता होगा. हालांकि, गांवों में इसका इस्तेमाल पूजा के समय या किसी खास अवसर पर अभी भी किया जाता है. लेकिन एक दौर था जब मसाले से लेकर चटनी तक इसी सिलबट्टे पर पीसी जाती थी. हालांकि, यह भी सही है कि महिलाओं को सिलबट्टे का इस्तेमाल करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती थी और इससे उनकी कमर में दर्द हो जाया करता था. सिलबट्टी को अंग्रेजी में ग्राइंडिंग स्टोन (Grinding Stone) कहते हैं.

ये भी पढ़ें: चेक शर्ट से जुड़ी हैं दिलचस्प कहानियां, जानिए पहली बार कब और क्यों बनाया गया ये कपड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget