एक्सप्लोरर

एल्विश यादव ने रेस्टोरेंट में शख्स को मारा थप्पड़, जानें कानून में क्या है ऐसा करने की सजा

Elvish Yadav Slap Video: ऐसे मामलों में इंडियन पीनल कोड की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया जाता है. ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति जानबूझकर सामने वाले व्यक्ति को चोट पहुंचाता है.

Elvish Yadav Slap Video: एल्विश यादव जो बिग बॉस ओटीटी विनर और लोकप्रिय यूट्यूबर हैं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक शख्स को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह मामला जयपुर के एक रेस्टोरेंट का है, जहां एल्विश यादव और एक शख्स के बीच लड़ाई हो गई.

लड़ाई के बाद देखा जा सकता है कि पहले एल्विश वहां से निकलने लगते हैं, लेकिन फिर अचानक वो पीछे मुड़ते हैं और उस शख्स के पास जा कर उसे थप्पड़ जड़ देते हैं. हालांकि, एबीपी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. लेकिन फिर भी हम आपको इस आर्टिकल में आज बताएंगे कि अगर कोई व्यक्ति किसी को थप्पड़ मार देता है तो उसे कानून क्या सजा मिल सकती है.

क्या कहता है कानून

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि रत्न सिन्हा से जब हमने इस मामले पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में इंडियन पीनल कोड की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया जाता है. ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति जानबूझकर सामने वाले व्यक्ति को चोट पहुंचाता है. ऐसे मामलों में आरोपी को 1 साल की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है. या फिर ये दोनों हो सकता है.

एल्विश यादव पर इससे पहले भी लगे थे आरोप

एल्विश यादव इससे पहले एक और मामले की वजह से सुर्खियों में थे. दरअसल, एल्विश पर आरोप लगे थे कि उन्होंने नोएडा कि एक रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई किया था. इस मामले में यूपी पुलिस ने एल्विश समेत 6 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की थी. इस एफआईआर में कहा गया था कि ये लोग जिंदा सांपों के साथ वीडियो बनाते हैं और नोएडा के एक फॉर्म हाउस में रेव पार्टी कराते हैं. हालांकि, एल्विश ने इन तमाम आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: कैसे एक जीव के शरीर में से निकलता है समुद्री मोती? क्या आप उसे घर पर पाल सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
 XI JINPING Dinner Menu: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
Tenure Of Governor In India: एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget