एक्सप्लोरर

क्या सी-विजिल ऐप पर चुनाव आयोग की शिकायत भी कर सकते हैं, जानें कौन-कौन आता है दायरे में? 

चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो से जारी है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुनाव के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आप सी विजिल ऐप पर शिकायत सकते हैं.जानिए किन लोगों के खिलाफ हो सकती हैं शिकायत

देश में 18 वीं लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरो से जारी है. चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए सरकार ने सी-विजिल एप बहुत पहले लांच किया है. इसके माध्यम से कोई भी आदमी शिकायत कर सकता है. आज हम बताएंगे कि इस ऐप पर आप प्रत्याशी, चुनाव आयोग के अलावा किन-किन लोगों की शिकायत कर सकते हैं. 

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

देश में लोकसभा चुनाव के दौरान अगर कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को पैसा-शराब बांटने का अनुचित प्रयोग कर रहा है. तो इस ऐप के माध्यम से आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इस ऐप पर फोटो वीडियो भी अपलोड करने का ऑप्शन हैं. इसके बाद 100 मिनट के भीतर निर्वाचन आयोग कार्रवाई करेगी. 

आचार संहिता का उल्लंघन

लोकसभा चुनाव के दौरान अगर कोई प्रत्याशी या पार्टी का कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन करता है. तो कोई भी आम आदमी उसके खिलाफ सी-विजिल एप पर शिकायत दर्ज कर सकता है. जिसके बाद चुनाव आयोग उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

क्या है सी विजिल ऐप

सीविजिल ऐप का अर्थ जागरूक नागरिक है. इसमें फास्ट-ट्रैक कम्प्लेन, रिसेप्शन और निवारण प्रणाली विकसित की गई है. सीविजिल ऐप चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और उम्मीदवारों के खर्च संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक अभिनव मोबाइल फोन ऐप्लिकेशन है. जो लाइव फोटो व वीडियो ही कैप्चर करेगा.

इस्तेमाल करने का तरीका

ये ऐप सिर्फ लाइव फोटो व वीडियो ही नहीं आटो लोकेशन भी कैप्चर करता है. ताकि उड़नदस्ते को कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिल सकें. हालांक इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी होना मोबाइल फोन में जरुरी है. मोबाइल फोन में कैमरा, इंटरनेट कनेक्टिविटी और लोकेशन ऑन होना जरुरी है. अब आपको शिकायत के लिए किसी को भी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है. सीविजिल ऐप जागरूक नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और उड़नदस्ता की स्थिति को निगरानी दल से तत्काल जोड़ता है.  

किन लोगों के खिलाफ हो सकती है शिकायत

बता दें कि सीविजिल ऐप के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं शिकायत हो सकती है. इसके अलावा आप चुनाव आयोग समेत किसी भी विभाग के अधिकारी की भी शिकायत कर सकते हैं. अगर आप किसी भी अधिकारी का घूस लेते, शराब बांटते, नियमों का उल्लघंन करते हुए साक्ष्य समेत शिकायत दर्ज करते हैं, तो उस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है. 

ऐप के जरिए दर्ज हो रही हैं शिकायत

सिविजिल ऐप के जरिए देश भर में आम जनता शिकायत दर्ज करा रही है. उदाहरण के लिए मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 16 मार्च से आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी थी. उन्होंने बताया कि एक अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिलों से इस एप के माध्यम से कुल 1473 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं. इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है. इसके अलावा अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हो रही हैं. 

 

ये भी पढ़ें: Indians are Living in Every Country: पाकिस्तान के अलावा वो कौनसा देश है, जहां नहीं रहता भारत का एक भी शख्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget