एक्सप्लोरर

पृथ्वी पर 3900 किलोग्राम था चंद्रयान-3 का कुल वजन, जानिए चांद पर पहुंचने पर ये कितना रह जायेगा?

चंद्रयान 3 का कुल वजन 3900 किलोग्राम है, जिसमें प्रोपल्शन मॉड्यूल का वजन 2148kg है और लैंडर मॉड्यूल का वजन 1752kg है. आइए जानते हैं चांद पर पहुंचने पर इसका वजन कितना महसूस होगा.

Earth Vs Moon's Gravity: धरती के बाहर अंतरिक्ष की दुनिया का कोई अंत नहीं होता है. इसके रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत करते हैं. धरती के करीब चांद और सूरज के सीक्रेट्स भी उपग्रहों के कारण धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. 14 जुलाई, 2023 को भारत ने कुल 3900 किलोग्राम वजनी अपने चंद्रयान-3 को चांद के लिए रवाना कर दिया. इसरो की कोशिश है कि चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग हो जाए. क्या आपको पता है कि चांद पर जाने के बाद आपके वजन में बदलाव आ जाता है? आइए जानें की कोशिश करते हैं कि चांद पर चंद्रयान-3 का वजन कितना होगा.

पहले इसे समझिए

यह जानने से पहले कि चांद पर चंद्रयान-3 का वजन कितना होगा, यह जानना जरूरी है कि चांद पर किसी इंसान का वजन कितना रह जाता है. इसी से ही हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि चांद पर चंद्रयान-3 का वजन कितना होगा. 20 जुलाई 1969 एक महत्वपूर्ण दिन था, जब इंसान ने पहली बार चांद पर कदम रखा. आप जानना चाहेंगे कि उनका अनुभव कैसा था. चलिए हम समझते हैं.

अगर कोई इंसान चांद पर जाता है, तो उसे अपने वजन में बदलाव का अनुभव होगा. यह सच है. चांद पर पहुंचने के बाद वजन बहुत कम हो जाता है, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता. अब हम देखते हैं कि चांद पर जाने के बाद इंसान के वजन में कैसा परिवर्तन होता है और वह कितना कम होता है.

कितना कम महसूस होगा?

धरती पर आपका वजन जितना होता है, चांद पर जाने के बाद वह उसका 1/6वां हिस्सा हो जाता है. उदाहरण के रूप में, यदि किसी का वजन धरती पर 84 किलोग्राम है, तो वह चांद पर जाने के बाद 14 किलोग्राम तक ही वजन रहेगा. 

वजन कम क्यों हो जाता है?

इसका कारण पूरी तरह से ग्रेविटी है. चांद का ग्रेविटेशनल एसेलेरेशन धरती के ग्रेविटेशनल एसेलेरेशन के 1/6 होता है. इसलिए वहां इंसान का वजन धरती के मुकाबले 1/6वां हिस्सा होता है. चांद पर पहुंचकर एस्ट्रोनॉट्स को 6 गुना कम वजन महसूस होता है. अगर आप सोच रहे हैं कि चंद्रमा पर जाने के बाद कुछ चीजें शरीर से कम हो जाती हैं, तो ऐसा नहीं है. वास्तव में, द्रव्यमान और भार दो अलग-अलग चीजें होती हैं. भार एक प्रकार का बल होता है, जबकि द्रव्यमान चांद पर पहुंचकर भी वही रहेगा, लेकिन आपको वजन कम महसूस होगा.

चांद पर कितना होगा चंद्रयान-3 का वजन

चंद्रयान 3 का कुल वजन 3900 किलोग्राम है, जिसमें प्रोपल्शन मॉड्यूल का वजन 2148kg है और लैंडर मॉड्यूल का वजन 1752kg है. लैंडर मॉड्यूल के वजन में रोवर का वजन भी शामिल है, जोकि 26kg का है. चांद पर लैंड करने से पहले ही प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर से अलग हो जायेगा, यानी चांद की सतह पर सिर्फ लैंडर मॉड्यूल ही पहुंचेगा. लैंडर मॉड्यूल का धरती पर वजन 1752kg है, लेकिन यह वहां सिर्फ 292kg का ही महसूस होगा. इसकी वजह चंद्रमा का ग्रेविटेशनल फोर्स है, जोकि पृथ्वी से कम है.

यह भी पढ़ें - ये बात कैसे तय हुई कि दिन 24 घंटों का होगा? आपके हाथों में छिपा है समय का राज़, पढ़िए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Protest: कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
कौन है जंतर-मंतर का मालिक, जब वहां प्रदर्शन नहीं होते तब कौन देखता है व्यवस्था?
First IAF Chief: अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
अंग्रेज अफसर कब तक रहे थे भारतीय एयरफोर्स के एयर मार्शल? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश
Aurora Lights: क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
क्या पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर भी होती हैं अरोरा लाइट्स, जानें कैसा होता है वहां का नजारा?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?
जब सांप नहीं पीते दूध तो क्यों बनी यह कहावत, जानें इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget