एक्सप्लोरर

Summer Care: गर्मियों में कुत्ते क्यों होते हैं आक्रामक, जानें इसके पीछे की वजह

दिल्ली समेत पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के कारण इंसानों के अलावा जानवरों का भी बुरा हाल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के समय आपका कुत्ता क्यों आक्रामक व्यवहार करता है?

राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हो चुके हैं. सवाल ये है कि क्या गर्मी के कारण आपके घर में मौजूद पालतू कुत्ते और बाहरी कुत्तों का भी स्वभाव बदल रहा है. आज हम बताएंगे कि आखिर क्यों भीषण गर्मी में कुत्ते आक्रामक व्यवहार करते हैं. 

कुत्तों का स्वभाव

बता दें कि इंसानों की तरह ही सर्दी, गर्मी, बरसात, लू जैसे मौसम कुत्तों के व्यवहार को भी प्रभावित करते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक ठंड के समय अधिकांश कुत्ते उदास रहते हैं. लेकिन गर्मी आते ही हाइपर एक्टिव हो जाते हैं. दरअसल एक रिसर्च में पाया गया है कि गर्मी के दिनों में कुत्ते ज्यादा एग्रेसिव हो जाते हैं. 

इसके अलावा अमेरिकन वेटनरी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष जोस आर्क के मुताबिक इंसानों के मुकाबले कुत्तों को अधिक गर्मी लगती है. इतना ही नहीं अत्यधिक गर्मी या तापमान डॉग्स के थर्मोरेग्यूलेशन को प्रभावित करता है, जिससे कुत्ते गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. इस स्थिति में कुत्ते असामान्य व्यवहार करते हैं.

पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च में पाया कि गर्मी के दिनों में कुछ कुत्ते में कोर्टिसोल हार्मोन (तनाव वाला हार्मोन) तेजी से बढ़ जाता है. इससे वे असामान्य व्यवहार करने लगते हैं. इस दौरान कुत्ते अनायास भौंकना, चक्कर काटना, रोना और काटने के लिए दौड़ना जैसी हरकतें करते हैं. 
कैसे पहचाने 

सवाल ये है कि आखिर कैसे पहचाना जाए कि डॉग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया है. जानकारी के मुताबिक अगर आपके कुत्ते के आंखों से पानी आ रहा है, कुत्ता चलने के दौरान रूक रहा है, उसको भूख नहीं लग रही है, बिना बात के भौंक रहा, उल्टी-दस्त हो रहा है. इसका अर्थ है कि आपका कुत्ता हीट स्ट्रोक का शिकार हुआ है. 

गर्मी में कुत्तों का भी ध्यान रखना जरूरी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मी के समय अपने पालतू कुत्ते का ध्यान रखना जरूरी होता है. इस दौरान कुत्तों को साफ भरपूर पानी पिलाना चाहिए. इसके अलावा घर के जिस हिस्से में वेंटिलेशन होता है, वहां पर उसे रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vadoma Tribe: इस जनजाति के पैरों में सिर्फ 2 उंगलियां, दिखने में शुतुरमुर्ग जैसे हैं पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कितने फीसदी हिंदू खाते हैं नॉनवेज? विवाद के बीच जानें राज्यवार आंकड़े
भारत में कितने फीसदी हिंदू खाते हैं नॉनवेज? विवाद के बीच जानें राज्यवार आंकड़े
एथेनॉल से चीनी ही नहीं इन चीजों के दाम भी हुए हाई, क्यों इस पर डिपेंड है सिस्टम
एथेनॉल से चीनी ही नहीं इन चीजों के दाम भी हुए हाई, क्यों इस पर डिपेंड है सिस्टम
बंगाल में नवरात्रि पर क्यों खाया जाता है नॉनवेज, इस पर क्या कहता है हिंदू धर्म?
बंगाल में नवरात्रि पर क्यों खाया जाता है नॉनवेज, इस पर क्या कहता है हिंदू धर्म?
क्या कोई भी कर सकता है करोड़ों का मानहानि दावा, क्या हैं इसके नियम?
क्या कोई भी कर सकता है करोड़ों का मानहानि दावा, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
SBI में 207 पदों पर भर्ती, शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका
iPhone 18 Launch LIVE Updates: महज 5 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
महज 5 घंटे बाद लॉन्च होगी नई iPhone सीरीज, जानें एक-एक पॉइंट
Embed widget