एक्सप्लोरर

SPG और जेड प्लस सुरक्षा में क्या होता है अंतर, ये किन VIPs को मिलती है?

गृह मंत्रालय समय-समय पर VIPs की सुरक्षा का आंकलन करता है और उन्हें विशेष सुरक्षा घेरा और प्रोटोकॉल मुहैया कराता है. हालांकि, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा हमेशा अहम होती है.

SPG and Z Plus Security: दुनिया के हर देश में वीआईपी हस्तियों को विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल मुहैया कराया जाता है. यह सुरक्षा प्रोटोकॉल किस तरह का होगा, यह संबंधित व्यक्ति (VIP) की संवेदनशीलता के आधार पर तय किया जाता है. इस तरह की व्यवस्था भारत में भी है और राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों, बड़ी राजनीतिक शख्सियतों के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी सुरक्षा प्रोटोकॉल दिया जाता है. 

देश का गृह मंत्रालय समय-समय पर VIPs की सुरक्षा का आंकलन करता है और उन्हें संभावित खतरों से बचाने के लिए विशेष सुरक्षा घेरा और प्रोटोकॉल मुहैया कराता है. हालांकि, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा हमेशा अहम होती है, इसलिए इनके लिए अलग से सिक्योरिटी का इंतजाम किया जाता है. आपने SPG सुरक्षा घेरे और जेड प्लस जैसी सुरक्षा के बारे में तो सुना ही होगा, क्या आप इनके बीच का अंतर जानते हैं? यह सुरक्षा किन लोगों को दी जाती है? आइए जानते हैं. 

एसपीजी सिक्योरिटी

भारत में एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) सबसे एलीट सिक्योरिटी है. एसपीजी सिक्योरिटी कवर भारत के प्रधानमंत्री को दिया जाता है. इस कमांडो फोर्स का मुख्य काम देश के प्रधानमंत्री और उनके परिवार की रक्षा करना है. एसपीजी सुरक्षा घेरे में तैनात हर कमांडो विशेष तौर पर प्रशिक्षित होता है और हर तरह के हथियार चलाने में भी सक्षम होता है. इस एलीट फोर्स का आदर्श वाक्य 'शौर्यम समर्पणम सुरक्षाम' है. साल 2020 में सरकार ने लोकसभा में इसके बारे में जानकारी दी थी, इसमें कहा गया था कि एसपीजी सुरक्षा देश में केवल एक ही व्यक्ति को मिली हुई है. उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया था, हालांकि जाहिर है कि वह व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं. 

जेड प्लस सिक्योरिटी

एसपीजी सुरक्षा कवर के बाद देश का सबसे एडवांस सिक्योरिटी कवर जेड प्लस सिक्योरिटी है. देश में जेड प्लस सिक्योरिटी केवल उन हस्तियों को दी जाती है, जिनकी सुरक्षा को सबसे ज्यादा खतरा होता है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, देश में इस समय सिर्फ 9 वीआईपी ऐसे हैं, जिन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है. इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, बसपा सुप्रीमो मायावती जैसे नाम शामिल हैं. जेड प्लस सिक्योरिटी में सीआरपीएफ के ट्रेंड जवानों के साथ पुलिस के जवानों का घेरा होता है. जेड प्लस सिक्योरिटी मे पहले NSG के ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती होती थी, लेकिन सरकार ने अब इन्हें हटाकर CRPF के ट्रेंड जवानों को इस सुरक्षा घेरे में तैनात किया है. 

यह भी पढ़ें: कैसे नियुक्त किए जाते हैं भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, कौन लगाता है CEC के नाम पर अंतिम मुहर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के किन-किन देशों में चलती है रोबो टैक्सी, देख लीजिए पूरी लिस्ट
दुनिया के किन-किन देशों में चलती है रोबो टैक्सी, देख लीजिए पूरी लिस्ट
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां रहते हैं नीली आंखों वाले लोग, इसका कारण क्या?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां रहते हैं नीली आंखों वाले लोग, इसका कारण क्या?
UN का नया World Map क्यों चर्चा में, पुराना नक्शा किसने बनाया था?
UN का नया World Map क्यों चर्चा में, पुराना नक्शा किसने बनाया था?
अंग्रेजों ने भारत में क्यों शुरू की थी रेल, जानें इसका इतिहास?
अंग्रेजों ने भारत में क्यों शुरू की थी रेल, जानें इसका इतिहास?

वीडियोज

Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात
Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा
Embed widget