एक्सप्लोरर

शिपमेंट और कार्गो दोनों का मतलब ही सामान ले जाना होता है, लेकिन इनमें होता है काफी अंतर, समझिए कैसे...?

Cargo Vs Shipment: कार्गो और शिपमेंट इतने सामान्य हो गए हैं कि बहुत से लोग इन्हे एक-दूसरे का पर्यायवाची समझकर इस्तेमाल करते हैं. आइए देखते हैं दोनों शब्दों में क्या अंतर हैं.

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. आप जब भी कुछ ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं तो ऑर्डर की ट्रैकिंग में एक शब्द आपने जरूर सुना, पढ़ा या देखा होगा, वो है "Shipment". आमतौर पर जब कोई सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहा होता है तो उसे शिपमेंट कहते हैं. इसके अलावा, जब सामान बड़े-बड़े जहाजों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर या एक देश से दूसरे देश जा रहा होता है तो उसे कार्गो कहते हैं. अब सवाल यह है कि जब दोनों का मतलब ही सामान के जाने से है तो क्या इन दोनों शब्दों का मतलब एक ही है? जवाब है 'नहीं', इन दोनों शब्दों के अर्थ में कुछ अंतर होता है. आइए जानते हैं.

कार्गो किसे कहते हैं?

कार्गो एक शब्द है जो आमतौर पर माल के लिए उपयोग किया जाता है, जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है. यह तीन प्रकार से होता है. पहला है एयर कार्गो (हवाई जहाज), दूसरा समुद्री कार्गो (पानी का जहाज) और तीसरा ट्रेन पर कार्गो होता है. ऐसी कई पैकर्स और मूवर्स कंपनिया हैं जो आपके घरेलू सामान को कार्गो कहती हैं. 

शायमेंट क्या है?

इसके अलावा एक अन्य शब्द 'शिपमेंट' का इस्तेमाल उन सामानों को संदर्भित करने के लिए भी किया जाता है, जिन्हें ले जाया जा रहा है. हालांकि, यह कार्गो की तुलना में परिवहन के कार्य को अधिक दर्शाता है. यानी एक प्रकार से यह सामान के ट्रांसपोर्टेशन की वो स्थिति है जब सामान कार, ट्रक या किसी अन्य वाहन पर होता है और ग्राहक तक डिलीवर के लिए निकला हुआ होता है. कार्गो और शिपमेंट इतने सामान्य हो गए हैं कि बहुत से लोग इन्हे एक-दूसरे का पर्यायवाची समझकर इस्तेमाल करते हैं. आइए देखते हैं दोनों शब्दों में क्या अंतर हैं.

दोनों में अंतर

दरअसल, व्याकरण के नजरिए से देखें तो कार्गो एक संज्ञा है जो माल या वस्तुओं को ले जाने को संदर्भित करता है. दूसरी ओर, शिपमेंट संज्ञा और क्रिया दोनों है. शिपमेंट ट्रांसपोर्टेशन के वास्तविक कार्य को संदर्भित करता है. शिपमेंट सुनकर आमतौर पर सभी के दिमाग में पानी का जहाज आता है. लेकिन कार्गो के शिपमेंट का काम ट्रकों से आसान होता है और इसे डोर-टू-डोर शिपमेंट कहा जाता है. आसान भाषा में और मोटे तौर पर कहें तो जब आपका पैकेज जहाज पर होता है तो वह कार्गो होता है और जब वह ट्रक या कार से आपके पास आ रहा होता है तो उस प्रक्रिया को शिपमेंट कहा जाता है.

यह भी पढ़ें - फैशन के लिए नहीं बनी थी जींस, कुछ और थी इसे बनाने की वजह! पढ़िए इसकी दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख
अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत
अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत

वीडियोज

YRKKH: Kabir से शादी की ज़िद पर अड़ी Maira, Armaan ने उठाया हाथ!
Bollywood News: Love & War पोस्टर पर ट्रोलिंग: क्या भंसाली का मैजिक पड़ा फीका? (25.09.26)
Breaking | SIR Controversy | Election Commission: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा!
Chitra Tripathi: Bihar में अपराधियों का बोलबाला क्यों? | Congress | Jamui | Samrat Choudhary
Shambhavi Choudhary Exclusive: बिहार-बेटियां-बदसलूकी...पोस्ट पर सियासत भड़की! | Samastipur Case

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल हुए PM मोदी, भजन क्लबिंग में झूमे- Video
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 8 करोड़
Avengers: Doomsday आने से पहले ही मार्वल ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
पूरा मणिपुर और नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना
गेंदे की खेती बना सकती है लखपति, त्योहारों में रहती है जबरदस्त डिमांड
गेंदे की खेती बना सकती है लखपति, त्योहारों में रहती है जबरदस्त डिमांड
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget