एक्सप्लोरर

डिब्रूगढ़ होगी असम की दूसरी राजधानी, देश के इन राज्यों की भी हैं दो कैपिटल- जान लीजिए नाम

Assam Second Capital: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी के तौर पर विकसित किया जाएगा. देश के कई राज्यों में ये सिस्टम है.

Assam Second Capital: भारत में तमाम राज्यों की अपनी राजधानी होती है, जहां से पूरे प्रदेश का कामकाज चलता है और लोगों के लिए नीतियां तैयार होती हैं. हालांकि इनमें से कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जिनकी एक नहीं बल्कि दो राजधानियां हैं. इस फेहरिस्त में अब असम का नाम भी जुड़ने वाला है. असम के सीएम हिंमत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि अब डिब्रूगढ़ को भी असम की राजधानी बनाया जाएगा. फिलहाल दिसपुर असम की राजधानी है. जिसके बाद आने वाले कुछ महीनों में डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी के तौर पर विकसित किया जाएगा. ऐसे में हम आपको बताते हैं इससे पहले देश के किन राज्यों की दो राजधानियां हैं. 

इन राज्यों की हैं दो राजधानियां
असम से पहले देश में कई राज्यों ने दो राजधानियां बनाई हैं, आमतौर पर ऐसा राज्य सरकारें इसलिए करती हैं क्योंकि उन्हें उस खास जगह या जिले का भी विकास करना होता है. राजधानी बनने के बाद उस जगह कई तरह के काम शुरू होते हैं और लोगों को भी इसका लाभ मिलता है. 

हिमाचल प्रदेश - हिमाचल प्रदेश की भी दो राजधानियां हैं, हिमाचल की राजधानी शिमला है. लेकिन शीतकालीन राजधानी धर्मशाला को बनाया गया है. यानी इस पहाड़ी राज्य की भी दो राजधानियां हैं. दो राजधानी बनाने का कारण ये था कि शिमला में सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है, ऐसे में सड़कें भी बंद हो जाती हैं. इसीलिए इस दौरान धर्मशाला को राजधानी बनाया जाता है. 

उत्तराखंड - हिमाचल प्रदेश की तरह उत्तराखंड भी एक पहाड़ी राज्य है, जिसकी दो राजधानियां हैं. पहली राजधानी देहरादून है और अस्थायी राजधानी गैरसैण को बनाया गया है. पहाड़ी क्षेत्र में राजधानी विकसित करने की लंबी मांग के बाद गैरसैण को दूसरी राजधानी का दर्जा दिया गया. 

महाराष्ट्र - महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है, जिसे मायानगरी के नाम से जाना जाता है. मुंबई के अलावा भी महाराष्ट्र की एक राजधानी है, जिसे शीतकालीन राजधानी बनाया गया है. महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर है. 

लद्दाख - आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया. इसके बाद लद्दाख की दो राजधानी बनी, पहली राजधानी लेह और दूसरी कारगिल में स्थित है. 

इन राज्यों के अलावा कर्नाटक की भी दो राजधानी मानी जाती हैं, पहली राजधानी बेंगलुरु और बेलगावी को दूसरी राजधानी के तौर पर जाना जाता है. 

ये भी पढ़ें - इस देश में मिलता है सबसे अच्छा नमक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Countries With No Trains: इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 
इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान 
क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?
क्या निशिकांत दुबे के खिलाफ सच में FIR करवा सकते हैं अखिलेश यादव, किन धाराओं में दर्ज होगा केस?
First Electricity Supply History: भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिजली का बिल?
Islamic Banking: जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए
जब इस्लाम में हराम है ब्याज लेना तो मुस्लिम देशों में कैसे जिंदा रहता है बैंकिंग सिस्टम? यहां जानिए

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget