एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: सर्दियां शुरू होते ही क्यों बढ़ने लगता है पॉल्यूशन का लेवल? ये है वजह

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन का लेवल लगातार बढ़ रहा है, स्मॉग की चादर चारों तरफ फैली हुई है. सरकारें इस खतरे से निपटने के लिए तमाम तरह की तैयारियां कर रही हैं.

Delhi Pollution: दिल्ली और मुंबई समेत तमाम बड़े शहरों में एक बार फिर प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के स्तर में तेजी देखी गई है, जो आने वाले दिनों में और खतरनाक हो सकती है. इस समस्या के निपटने के लिए सरकारों की तरफ से तमाम तरह के कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों, खासतौर पर बुजुर्गों को सलाह दी जा रही है कि वो जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें. सर्दियां शुरू होते ही प्रदूषण का कहर भी शुरू हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? हम आपको बताते हैं...

सर्दियों में कैसे बढ़ जाता है पॉल्यूशन
दिल्ली में अक्टूबर से लेकर नवंबर के महीने में हर साल प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक लेवल तक पहुंच जाता है. इसकी वजह ये है कि सर्दियों में हवा का घनत्व बढ़ जाता है और तापमान गिर जाता है, इसके चलते प्रदूषण नीचे ही रह जाता है और स्मॉग के तौर पर दिखता है. कोहरे के साथ मिलकर प्रदूषण और तरह-तरह की गैस एक घातक मिश्रण बनाती है, जिससे लोगों को कई तरह की समस्या होती है. सर्दियों में हवा भी काफी कम चलती है, ऐसे में प्रदूषण लगातार बढ़ता रहता है.

गर्मियों में इसलिए रहता है कम
गर्मियों में प्रदूषण आसानी से छंट जाता है, क्योंकि हवा में घनत्व काफी कम होता है और तापमान काफी ज्यादा होता है. इससे प्रदूषण के कण वातावरण के ऊपरी सतह तक चले जाते हैं. यानी प्रदूषण ज्यादा देर तक नीचे नहीं टिक पाता है. यही वजह है कि गर्मियों की तुलना में सर्दियों में पॉल्यूशन का लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसके अलावा खेतों में पराली जलना भी इसका बड़ा कारण है, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में किसान इन महीनों में पराली जलाते हैं, जिससे स्मॉग की समस्या बढ़ जाती है.

दिल्ली में प्रदूषण से हर बार की तरह इस बार भी हालात काफी गंभीर होते जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और सांस लेने की समस्या बता रहे हैं. खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों पर इसका काफी बुरा असर पड़ता दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें - Pollution: फॉग नहीं स्मॉग चल रहा है जनाब... जानें क्या होता है इन दोनों में अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में कितने मुसलमान रहते हैं, यहां कितनी मस्जिदों में होती है इबादत?
जापान में कितने मुसलमान रहते हैं, यहां कितनी मस्जिदों में होती है इबादत?
यह थी मुगल बादशाह अकबर की सबसे बड़ी गलती, खो दिया था अपना सबसे पक्का दोस्त
यह थी मुगल बादशाह अकबर की सबसे बड़ी गलती, खो दिया था अपना सबसे पक्का दोस्त
कहां से शुरू हुई जन्मदिन पर केक काटने की प्रथा? जानें इसका इतिहास
कहां से शुरू हुई जन्मदिन पर केक काटने की प्रथा? जानें इसका इतिहास
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget