एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने में गाड़ियों का कितना हिस्सा, ऑड-ईवन फॉर्मूले से कितना कम होगा पॉल्यूशन

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू होने जा रहा है. जिससे प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आ सकती है.

Delhi Odd-Even Formula: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे पॉल्यूशन के बीच सरकार ने एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है. इसमें ऑड तारीख वाले दिन वही वाहन चलेंगे जिनका आखिरी नंबर ऑड होगा और इसी तरह ईवन वाली तारीख में ईवन नंबर के वाहनों को ही सड़कों पर उतरने की इजाजत होगी. इसी बीच हम आपको ये बता रहे हैं कि आखिर दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाले धुएं का कितना हिस्सा होता है और क्या वाकई में ऑड-ईवन फॉर्मूला कारगर है?

हवा को जहरीला करने में कौन ज्यादा जिम्मेदार?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि दिल्ली की हवा को जहरीला करने में कौन सी चीजों का सबसे बड़ा रोल होता है. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट दिल्ली (डीएसएस) के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में मौजूद PM 2.5 में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का योगदान 18 फीसदी से ज्यादा है. शहरों में 20-30% पॉल्यूशन रोड ट्रांसपोर्ट के चलते फैलता है. इसके अलावा दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली का योगदान पीएम 2.5 में करीब 34 फीसदी तक रहता है. हालांकि ये रोजाना बदलता रहता है. 

इसके अलावा कंस्ट्रक्शन और सड़क पर उड़ने वाली धूल का भी प्रदूषण में योगदान रहता है. पॉल्यूशन में मौजूद पीएम 2.5 कणों को ही सबसे ज्यादा घातक माना जाता है, जो शरीर में आसानी से घुस जाते हैं और फिर बीमारियों का कारण बनते हैं. 

ऑड-ईवन का कितना असर?
दिल्ली में ट्रैफिक का जो हाल है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां वाहनों की संख्या कितनी ज्यादा है. सड़क पर रोज लाखों वाहन उतरते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना दिल्ली की सड़कों पर 1400 नई कारें उतरती हैं. इसी के चलते दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जाता है. सबसे पहले 2016 में ये फॉर्मूला लागू हुआ. 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक ऑड-ईवन लागू होने के बाद पीएम 2.5 के लेवल में कमी देखी गई. इस दौरान पीएम 2.5 का लेवल करीब 5.73 फीसदी कम हुआ था. यानी सड़कों से करीब 30 या 35 फीसदी गाड़ियां कम होने से पॉल्यूशन के स्तर में थोड़ी कमी देखी जा सकती है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इस ऑड-ईवन वाले फॉर्मूले को सख्ती से लागू किया जाए, तभी इसका असर पॉल्यूशन पर दिख सकता है. 

ये भी पढ़ें - कहीं ऑड-ईवन तो कहीं कार का कलर! जानिए दुनिया में किन तरीकों से रोड पर ट्रैफिक कम किया जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
चीन-पाकिस्तान में कितने रुपये किलो मिल रही चीनी, बढ़े दाम के बीच जानें जवाब?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget