एक्सप्लोरर

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम... 2024 में सबसे ज्यादा कहां है किराया

अगर आप नोएडा में शिफ्ट होना चाहते हैं और अपने लिए 2BHK या 3BHK घर किराए पर ढूंढ रहे हैं तो आपको अपने बजट के हिसाब से यहां उन इलाकों की लिस्ट मिल जाएगी जहां सबसे महंगे और सबसे सस्ते घर उपलब्ध हैं.

अपना घर हर इंसान का सपना होता है. नौकरी लगते ही लोग पाई-पाई जोड़ने लगते हैं, ताकि अपना घर खरीद सकें. हालांकि, इन दिनों बड़े शहरों में घरों की कीमत इतनी ज्यादा है कि एक मिडिल क्लास फैमली वाले व्यक्ति को 2 बीएचके खरीदने के लिए सौ बार सोचना होगा.

घर खरीदने के बारे में तो छोड़िए, इन शहरों में किराए पर रहने में भी आम आदमी की सांसें फूल रही हैं. चलिए आज आपको इस आर्टिकल में बताते हैं किराए पर सबसे महंगे घर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के किन इलाकों में मिल रहे हैं.

दिल्ली में कहां मिलता है सबसे महंगा घर

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और किराए पर घर ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको मैजिक ब्रिक्स की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार बताएंगे कि किन इलाकों में आपको आपके बजट के अनुसार, 2 बीएचके और 3 बीएचके घर मिल जाएगा. इस रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 में अगर आपको 2 बीएचके किराए पर लेना है तो आपको इसके लिए 58000 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे.

वहीं अगर आप इस इलाके में 3 बीएचके घर की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें, इसके लिए आपको 1 लाख से ज्यादा खर्च करने होंगे. वहीं अगर आप दिल्ली में सबसे सस्ती दरों पर किराए के 2BHK और 3BHK की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए आपको लक्ष्मी नगर का रुख करना चाहिए. यहां 2BHK 14,200 में मिल जाएगा. जबकि, 3BHK 23,400 में मिल जाएगा.

नोएडा में सबसे महंगा और सबसे सस्ता घर

अगर आप नोएडा में शिफ्ट होना चाहते हैं और अपने लिए 2BHK या 3BHK घर किराए पर ढूंढ रहे हैं तो आपको अपने बजट के हिसाब से यहां उन इलाकों की लिस्ट मिल जाएगी जहां सबसे महंगे और सबसे सस्ते घर किराए पर उपलब्ध हैं. पहले सबसे महंगे की बात करते हैं. नोएडा में सबसे महंगा 2 बीएचके सेक्टर 107 में है. यहां 2 बीएचके का औसत किराया 31,400 है.

जबकि, इसी इलाके में 3बीएचके का औसत किराया 69,900 है. वहीं सबसे सस्ते 2 बीएचके की बात करें तो ये आपको सेक्टर 151 में मिल जाएगा. यहां 2 बीएचके का औसत किराया 15,400 है. जबकि, इसी इलाके में 3 बीएचके का औसत किराया 17,200 है.

गुरुग्राम में 2BHK और 3BHK की कीमत

अगर आप गुरुग्राम में शिफ्ट होना चाहते हैं और अपने बजट के हिसाब से 2बीएचके और 3बीएचके घर किराए पर ढूंढ रहे हैं तो यहां आपको सबसे महंगे और सबसे सस्ते इलाके के बारे में पता चल जाएगा. गुरुग्राम में सबसे महंगे 2बीएचके घर सेक्टर 65 में मिलते हैं. यहां 2बीएचके का औसत किराया 55,600 है. जबकि, 3बीएचके की बात करें तो सबसे महंगे 3बीएचके गुरुग्राम के सेक्टर 54 में मिलते हैं. यहां 3 बीएचके का औसत किराया 1,29,500 है.

सस्ते 2बीएचके और 3बीएचके की बात करें तो गुरुग्राम में सबसे सस्ते 2बीएचके आपको सोहना रोड पर मिल जाएंगे. यहां 2बीएचके का औसत किराया 24000 है. जबकि, सबसे सस्ते 3बीएचके की बात करें तो वो आपको सेक्टर 56 में मिल जाएगा. यहां 3बीएचके का औसत किराया 42,100 है.

ये भी पढ़ें: 'अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो', भारत से हर रोज गायब होती हैं 345 लड़कियां, आखिर किसकी बन रहीं शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
Aurangzeb: औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
Petrol Diesel Rates: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget