एक्सप्लोरर

इन देशों की GDP से भी ज्यादा है अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुई हथियारों की डील, ये रहे आंकड़े

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच 142 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील हुई है. यह अमेरका के इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा सौदा है. दोनों देशों के बीच हुई यह डील 121 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है.

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुई डील ने दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि दोनों देशों के बीच 600 अरब डॉलर के पैकेज में अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा रक्षा सौदा भी शामिल है, जो कि 142 अरब डॉलर यानी 142 बिलियन डॉलर का है. यह डील सऊदी अरब की सेना को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए की गई है, जिसमें हथियारों से लेकर मिसाइल डिफेंस सिस्टम और सूचना व संचार प्रणालियों को हाईटेक बनाना शामिल है. 

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच 142 बिलियन डॉलर की डील कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है. आंकड़ों को देखें तो दुनिया के 100 से ज्यादा देशों की जीडीपी भी इस आंकड़े को छू नहीं पाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी जीडीपी वाले देश कौन से हैं और अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुई डील किन देशों की जीडीपी से ज्यादा है... 

ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी जीडीपी

अगर दुनिया की सबसे बड़ी जीडीपी की बात करें तो अमेरिका इसमें सबसे आगे खड़ा दिखाई देता है. अमेरिका की जीडीपी 27.721 ट्रिलियन डॉलर है. इसके बाद चीन का नंबर आता है, जिसकी जीडीपी 17.795 ट्रिलियन डॉलर है. जर्मनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसकी जीडीपी 4.526 ट्रिलियन डॉलर की है. इसके बाद जापान की जीडीपी 4.204 ट्रिलियन डॉलर और भारत की जीडीपी 3.568 ट्रिलियन डॉलर की है. भारत के बाद यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, ब्राजील और कनाडा का नंबर आता है. 

121 देशों से बड़ी है अमेरिका और सऊदी अरब की डील

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुई डिफेंस डील 121 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है. worldometers की ओर से दुनिया के 181 देशों की जीडीपी को लेकर जारी आंकड़ों को देखें तो अमेरिका और सऊदी के अरब के बीच 142 बिलियन डॉलर की डील इस लिस्ट में 60वें नंबर पर आती है. यानी 181 देशों की लिस्ट में सिर्फ 60 देश ही ऐसे हैं, जिनकी जीडीपी 142 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. 

इन देशों की जीडीपी से भी बड़ी डील

142 बिलियन डॉलर की यह डील स्लोवाकिया, सूडान, ओमान, केन्या, बुल्गारिया, कोस्ट रिका, लेग्जम्बर्ग, अंगोला, श्रीलंका, तंजानिया, उरुग्वे, बेलारूस, म्यांमार, युगांडा, बहरीन,नेपाल, जिंबांब्वे,आइसलैंड,जमैका,अफगानिस्तान,नाइजर,मालदीव, फिजी जैसे कई देशों की जीडीपी से भी बड़ी है. 

यह भी पढ़ें: सैम मानेकशॉ ने पाकिस्तान पर अटैक के लिए चुना था ये वाला महीना, फिर घुटने पर आया दुश्मन

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget