एक्सप्लोरर

क्या है डेथ वैली की कहानी, जहां खुद ही चलते रहते हैं 300-300 किलो के पत्थर

पूरी दुनिया में प्रकृति में बहुत सारे ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं, जो वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं.ऐसे ही डेथ वैली भी है,जिसको लेकर कहा जाता है कि वहां पर पत्थर खुद से चलते हैं. जानिए क्या है इसकी कहानी

प्रकृति में बहुत कुछ ऐसा है, जो हम सभी को हैरान करता है. इन रहस्यों को कई बार वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाते हैं. ऐसा ही डेथ वैली नैशनल पार्क को लेकर भी कहा जाता है. ये जगह अमेरिका में पूर्वी कैलिफॉर्निया और नेवादा के बीच है. बता दें कि यहां का तापमान काफी ज्यादा रहता है. पूरी दुनिया में इसे एक भूतहा शहर और रंगीन चट्टानों के कारण जाना जाता है. लेकिन डेथ वैली का एक और रहस्य है कि यहां के पत्थर खुद से चलते हैं. जानिए आखिर इसके पीछे की क्या वजह है. 

खुद से चलते हैं पत्थर

डेथ ऑफ वैली को लेकर कहा जाता है कि यहां पर चट्टान खुद से चलते हैं. लेकिन इसके पीछे क्या कारण है इसको लेकर अलग-अलग कहानियां हैं. जानकारी के मुताबिक पहली बार 1948 में पता चला था कि वहां पर पत्थर चलते हैं. इतना ही नहीं पत्थरों के आगे बढ़ने का निशान वहां जमीन पर जमी हुई धूल पर पड़ जाता है. वहीं हाल ही में वहां वैज्ञानिकों ने कुछ पत्थरों में जीपीएस ट्रैकर भी लगाकर देखा है, जिससे उन पत्थरों की गतिविधियों पर नजर रखा जा सके. 

वैज्ञानिकों ने क्या कहा 

डेथ ऑफ वैली को लेकर अलग-अलग वैज्ञानिकों अपनी बात रखते हैं. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि धूल के बवंडर की वजह से पत्थर आगे की ओर बढ़ते हैं. वहीं कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि इस विशालकाय झील के इलाके में अकसर काफी तेज-तेज हवा चलती हैं, इन हवाओं की वजह से ही पत्थर आगे की ओर बढ़ते हैं. लेकिन किसी भी वैज्ञानिक ने अभी तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. 

नासा के वैज्ञानिक

जानकारी के मुताबिक नासा के एक वैज्ञानिक राफ लॉरेंज ने सही वजह बताने का दावा किया है. उनके मुताबिक झील की सतह पर कुछ पानी रहता है, जो ठंड के वक्त जम जाता है. वहीं झील की सतह पर कुछ पत्थर मौजूद हैं, जिसके नीचे का पानी पत्थर बनकर उनसे चिपका रहता है. लेकिन जब मौसम गर्म होता है, तो पत्थर से चिपका बर्फ पिघल जाता है और झील की सतह पर थोड़ा पानी जमा हो जाता है. वहीं जब हवा चलती है तो दबाव पड़ने की वजह से पत्थर आगे खिसकने लगता है और बर्फ की वजह से झील की सतह पर निशान पड़ जाता है.

तापमान 

डेथ ऑफ वैली घाटी का तापमान पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. ये गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है. हालांकि इसने तापमान के बावजूद इन रंग-बिरंगी चट्टानों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. वहीं दूसरी हैरान करने वाली बात है कि समुद्र तल से 282 फीट नीचे होने के बाद भी यह घाटी एकदम सूखी है. वहीं भूवैज्ञानिकों का मानना है कि इस जगह पर कभी समुद्र रहा होगा, क्योंकि यह समुद्र तल के नीचे है और घाटियों में नमक के टीले भी हैं.

 

ये भी पढ़ें: होली में कलर लगे हुए नोट बाजार में चलते हैं या नहीं, क्या आप जानते हैं कलर वाले नोट को लेकर RBI के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें
Old Monk का जलियांवाला बाग कनेक्शन, FSSAI की कार्रवाई के बीच जानें
Bihar Domicile Certificate: दिल्ली में घर और यहीं का आधार, कैसे मिलेगा बिहार का पैतृक डोमिसाइल?
दिल्ली में घर और यहीं का आधार, कैसे मिलेगा बिहार का पैतृक डोमिसाइल?
Jharkhand Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से कितना अलग है JPSC आंदोलन, क्या हैं छात्रों की मांगें?
दिल्ली के जंतर-मंतर से कितना अलग है JPSC आंदोलन, क्या हैं छात्रों की मांगें?
Helicopter Booking For Wedding: हेलिकॉप्टर से ले जानी है बारात, जानिए कितना पैसा करना होगा खर्च?
हेलिकॉप्टर से ले जानी है बारात, जानिए कितना पैसा करना होगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget