एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तान में रेप करने पर नपुंसक बना दिया जाता है? जानें क्या है कानून

पड़ोसी देश पाकिस्तान में कानून दो श्रेणियों नागरिक कानून और आपराधिक कानून में विभाजित है. जिसमें रेप की सख्त सजा है.

Pakistan Rape Law: पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है. जहां महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म के मामलों में सबसे ज्यादा अपने ही जिम्मेदार रहते हैं. पिछले साल ही पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने एक टीवी कार्यक्रम में रेप से जुड़ा चौंकाने वाला आंकड़ा शेयर किया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान में बलात्कार के आरोपियों में  82 फीसदी पीड़ित के परिवार से ही होते हैं. इसमें खुलासा हुआ था कि रेप करने वालों में पीडि़तों के पिता, भाई, दादा, चाचा, नाना, मामा और फूफा ही शामिल रहते हैं. एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में हर 2 घंटे में एक रेप होता है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर पाकिस्तान में रेप की सजा क्या है?

पाकिस्तान में क्या है रेप की सजा?

साल 2020 में रेप के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान में एक नया कानून लाया गया था. इस कानून के तहत रेप के दोषियों को नपुंसक बनाने की सजा का प्रावधान किया गया था. जी हां, इस कानून के मुताबिक यदि रेप के मामले में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे नपुंसक बना दिया जाता है. ये कार्य केमिकल कैस्ट्रेशन के जरिये किया जाता है. इस कानून को एंटी रेप ऑर्जिनेंस 2020 कहा जाता है. इस कानून को इमरान खान की कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी.

पीड़ितों की पहचान का खुलासा करना भी अपराध

पाकिस्तान रेप पीडि़तों की पहचान का खुलासा करना भी अपराध की श्रेणी में आता है. जो एक दंडनीय अपराध माना जाता है. कानून के तहत इस तरह के मामलों में यदि पाकिस्तान में जांच में किसी तरह की लापरवाही दिखाई जाती है तो वो जांच करने वाले पुलिस और सरकारी अधिकारियो पर जुर्माना और तीन साल तक की जेल की सजा का भी प्रावधान है. इसके अलावा यदि कोई अधिकारी झूठी जानकारी देता है तो उसके लिए भी सजा का प्रावधान है.

पाकिस्तान में हर रोज सामने आते हैं 12 रेप के मामले

2022 में सामने आई एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर 2 घंटे में एक रेप होता है. पाकिस्तान के पंजाब के गृह विभाग और मानवाधिकार मंत्रालय से इकट्ठे किए गए आंकड़ों के आधार पर पाकिस्तानी चैनल समा टीवी की इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने सर्वे किया, जिसमें पता चला कि पाकिस्तान में बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं और सजा की दर बहुत ही कम रही है.

इस सर्वे के मुताबिक, 2017 से 2021 तक पाकिस्तान में 21,900 महिलाओं के साथ रेप होने की सूचना मिली थी. इसका मतलब ये है कि देश भर में 12 महिलाओं का हर रोज या हर दो घंटे में एक महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. हालांकि इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि ये आंकड़े बहुत कम हैं क्योंकि सामाजिक कलंक के डर से ज्यादातर मामले दर्ज ही नहीं होते हैं.

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2024: जब 'रवीना टंडन बम' से भारत ने पाकिस्तान को दिया था करारा जवाब, आज भी वायरल होती है कारगिल युद्ध की ये तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?
ट्रंप बदलेंगे अटलांटिक महासागर का नाम, कौन देता है इसकी परमीशन?

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget