एक्सप्लोरर

Pollution level is Zero: दुनिया के इन शहरों में नहीं चलती हैं गाड़ियां, प्रदूषण का स्तर जीरो 

धरती पर अधिकांश लोग प्रदूषण के बढ़ते स्तर से परेशान है.इनमें खासकर मेट्रो सिटी शामिल हैं. लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे,जहां गाड़िया नहीं चलती हैं और प्रदूषण बेहद कम है.

दुनिया में आज भी कई ऐसी जगह हैं, जो शहर के भीड़ और प्रदूषण से बिल्कुल दूर है. इन जगहों पर लोग साइकिल और पैदल यात्रा को प्राथमिकता देते हैं. आज हम आपको दुनिया के ऐसे शहरों के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर प्रदूषण का स्तर बिल्कुल जीरो है. इतना ही नहीं इन शहरों में गाड़िया भी नहीं चलती हैं. जानिए क्या है इन साफ-सुथरे प्रदूषण रहित शहरों का नाम...

भारत में कौन सी जगह?

बता दें कि भारत में भी एक ऐसी जगह है, जहां पर गाड़ियां नहीं चलती हैं. इतना ही नहीं यहां पर प्रदूषण का स्तर भी बहुत कम है. 

महाराष्ट्र में स्थित माथेरान भारत का एक इकलौता जगह हैं, जहां पर आपको कार या गाड़ियां नहीं चलती हैं. शांति और सुंदरता से भरा हरी-भरी हरियाली में स्थित यह हिल स्टेशन एशिया में एकलौता है. यहां पर कारों पर प्रतिबंध है. इस कारण टूरिस्टों को पैदल, घोड़े पर या सदियों पुरानी टॉय ट्रेन से इसके सुरम्य मनोहक जगहों के देखने का मौका मिलता है. गाड़ियों के नहीं चलने के कारण यहां पर आपको प्रदूषण का स्तर पर लगभग जीरो दिखता है. 

इटली में स्थित ‘वेनिस’ अपने कैनालों या बैक वाटर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. वेनिस में कार और गाड़ियां तो बिलकुल ही नहीं दिखाई देती हैं. उनकी जगह नावों ने ले ली है और परिवहन का प्राथमिक साधन पैदल यात्रा है. शहर के जलमार्गों और संकरी गलियों के जटिल नेटवर्क से गुजरते हुए, टूरिस्ट इसके मनोरम और समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति में डूब जाते हैं. बता दें कि ग्रैंड कैनाल के किनारे ‘गोंडोला’ सवारी से लेकर अपनी प्राचीन सड़कों पर इत्मीनान से टहलने तक वेनिस एक जादुई अनुभव प्रदान करता है. यहां का हर कोना-कोना एक नए आनंद की अनुभूति देता है.

अमेरिका का ‘मैकिनैक’ द्वीप बाकी के शहरों से बिल्कुल अलग है. मिशिगन के लेक ह्यूरन में स्थित यह मैकिनैक द्वीप अपने शाश्वत आकर्षण और कार-मुक्त वातावरण से लोगों के काफी आकर्षित करता है. इस रमणीय द्वीप पर साइकिल और घोड़ा-गाड़ी का बोलबाला है, जहां कारों या किसी भी प्रकार के गाड़ियों की अनुपस्थिति आधुनिक दुनिया से एक शांतिपूर्ण दूरी बनाती है. 

नीदरलैंड्स का ‘गिएथूर्न’ को यूरोप में उत्तर का ‘वेनिस’ कहा जाता है. यहां का मनमोहक जलमार्ग और कार मुक्त सड़कें टूरिस्टों को आकर्षित करता है. इतना ही नहीं कारों को खड़ा करने के लिए कोई सड़क भी नहीं है. यह गांव परिवहन के लिए पूरी तरह से नावों पर निर्भर है. पर्यटक गांव की शांत कैनालों से इत्मीनान से नाव की सवारी कर सकते हैं. 

ग्रीस की ‘हाइड्रा’ शहर अपनी शांति और सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां के लोग खच्चरों को प्राथमिकता देते हैं. इस द्वीप की पथरीली सड़कों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों पर खच्चर ही साधन है. 

सेशेल्स द्विप का ‘ला डिग्यू’ टापू भी कार और गाड़ियों से मुक्त है. यहां पर आपको चारों तरफ शांति की अनुभूति होती है. इतना ही नहीं ला डिग्यू को साइकिल द्वीप के रूप में जाना जाता है. टूरिस्ट इसके प्राचीन समुद्र तटों, हरे-भरे जंगलों और सुंदर तटीय रास्तों को पार करते हुए इसका आनंद ले सकते हैं. द्वीप पर बहुत ही कम गाड़ियां मौजूद हैं, इसका उपयोग बहुत जरूरी काम के लिए होता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं सारांश जैन, जानिए कैसे रखा क्रिकेट में कदम
कौन हैं सारांश जैन, जानिए कैसे रखा क्रिकेट में कदम
रेलवे ट्रैक के बीच पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं? क्या बिना इनके ट्रेन चल सकती है?
रेलवे ट्रैक के बीच पत्थर क्यों बिछाए जाते हैं? क्या बिना इनके ट्रेन चल सकती है?
क्या लड़ाकू विमानों की भी होती है कोई एक्सपायरी डेट, जानें कितने साल चलता है एक जेट?
क्या लड़ाकू विमानों की भी होती है कोई एक्सपायरी डेट, जानें कितने साल चलता है एक जेट?
क्या इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने की होती है उम्र सीमा? जानें नियम
क्या इंडियन क्रिकेट टीम में चुने जाने की होती है उम्र सीमा? जानें नियम

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget