एक्सप्लोरर

क्यों गाड़ी का स्टेपनी वाला टायर दूसरे टायरों से छोटा होता है? ये है इसका कारण

कार में चार टायरों के अलावा एक एक्स्ट्रा टायर भी आता है, जिसे स्टेपनी कहा जाता है. कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि कार की इस स्टेपनी का साइज दूसरे टायरों के मुकाबले छोटा होता है.

कार और बाइक भले ही आप कितने दिन से भी ड्राइव कर रहे हों, लेकिन उसके बारे में कुछ ना कुछ नया पता चलता ही रहता है. कार से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं है. ऐसे ही कार में जो स्टेपनी दी जाती है, उसकी भी अलग कहानी है. कहा जाता है कि वो कार के चारों टायरों से अलग होती है और अलग में उसकी साइज, वजन जैसी चीजें सामान्य टायरों से अलग होती है. 

ऐसे में सवाल है कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है कि गाड़ी की स्टेपनी की साइज अलग होती है और साथ ही सवाल ये भी है कि आखिर ऐसा है तो कंपनी की ओर से ऐसा क्यों किया जाता है. ऐसे में जानते हैं इन सवालों के जवाब और पता करने की कोशिश करते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है. 

क्या सही में स्टेपनी दूसरे टायरों से अलग है?

जी हां, अधिकतर कंपनियां स्टेपनी का साइज अन्य टायरों के मुकाबले अलग बनाती है.  इन टायरों को इमरजेंसाी में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से बनाया जाता है और इनका साइज अन्य टायरों के मुकाबले छोटा होता है और इसका वजन भी दूसरे टायरों से अलग होता है. कुछ कंपनियां इसे एक जैसा भी बनाती हैं, मगर अक्सर ये साइज में अलग होता है. जैसे जिन कारों में एलॉय व्हील होते हैं, उनकी स्टेपनी साधारण होती है और यह चारों टायरों से अलग होती है. 

हालांकि, ये बिल्कुल नहीं होता है, जिससे कार की बैलेंसिंग पर असर हो. जैसे कुछ कार में आगे और पीछे के चारों टायरों की साइज R15 होती है, लेकिन जो स्टेपनी वाला टायर होता है, उसकी साइज R14 होती है. यह एक्स्ट्रा टायर सिर्फ इमरजेंसी के लिए ही डिजाइन किया जाता है. 

क्यों अलग होती है स्टेपनी?

ये टायर साइज में छोटे और हल्के होते हैं. इसे लेकर कोई खास कारण तो पता नहीं चलता है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि डिग्गी में कम जगह घेरने की वजह से इसकी डिजाइन में बदलाव किया गया है. वहीं, हल्के होने के पीछे डिग्गी में वजन कम करने का तर्क दिया जाता है और इस वजह से इस टायर की रिम का वजन कम होता है.

इस वजह से स्टेपनी के जरिए ज्यादा दूरी तय ना करने और इसे ज्यादा समय तक इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है. साथ ही स्टेपनी के साथ स्पीड आदि भी कम रखने के लिए कहा जाता है. वहीं, स्टेपनी को हल्की बनाने के पीछे ये भी तर्क दिया जाता है कि कम वजन से इसे चेंज करने में आसानी होती है. 

यह भी पढ़ें- क्या सही में यूरिन पीना या इसे स्किन पर लगाना अच्छा होता है? जान लीजिए ये बात कितनी सही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
एक ही अपराध में उम्रकैद और मृत्यु दंड क्यों, अदालत कैसे तय करती है सजा?
APJ Abdul Kalam Jayanti: मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
मिसाइल मैन अब्दुल कलाम की जिंदगी के 10 रोचक तथ्य, कर देंगे हैरान
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
अभिजीत दीपके-सौरभ दास और आशुतोष रांका में कौन ज्यादा रईस? जान लें सच
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?
देश की किन जेलों में दी जाती है फांसी की सजा, कहां बनाई जाती है इसकी रस्सी?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget