एक्सप्लोरर

सांप के कान दिखाई तो नहीं देते हैं तो क्या फिर सांप सुन भी नहीं सकते? जानिए क्या है सच

सांपों पर 0 से 450 हर्ट्ज की ध्वनि के साथ शोध किया गया. जिसमें दो तरह की आवाजें शामिल थीं. पहली वो जिससे जमीन में भी कंपन हो और दूसरी आवाज वो, जो सिर्फ हवा में रहती है.

Snakes: अगर आप किसी सांप को करीब से देखेंगे तो पाएंगे कि उसके कान नहीं होते हैं. इससे शायद आपको यह लगेगा कि ये सुन ही नहीं सकते हैं. लेकिन, अब सांपों के सुनने की क्षमता ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड की टॉक्सिनोलॉजिस्ट क्रिस्टीना जेडेनेक के अनुसार, सांप कमजोर और डरपोक जीव है, ये ज्यादातर समय छिपकर रहते हैं. टॉक्सिनोलॉजिस्ट क्रिस्टीना जेडेनेक कहती हैं कि अभी भी उनके बारे में बहुत कुछ सीखना बाकी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

सांपों में मौजूद रहते हैं सुनने के सभी अंग

क्रिस्टीना बताती हैं कि सांप के कान उसके शरीर के बाहरी हिस्सों में नहीं होते हैं. लोगों को ऐसा लगता है कि ये बहरे हैं और सिर्फ जमीन पर होने वाली कंपन के जरिए ही चीजों को महसूस कर सकते हैं. लेकिन, शोधकर्ता कहते हैं कि सांप बहरे नहीं होते. बस इसके सुनने की क्षमता बाकी शारीरिक इंद्रियों जैसे स्वाद और देखने की वजह से कमजोर होती है. स्लोवेनिया नेशनल चिड़ियाघर की वेबसाइट के अनुसार, भले ही सांपों में बाहरी कान न होते हों लेकिन कान के अंदर के सभी अंग उनमें मौजूद होते हैं.

ऐसे किया गया शोध

शोध में 19 अलग-अलग प्रजाति के सांपों को शामिल किया गया. इनमें रेत, पेड़ और पानी पर चलने वाले सांप भी शामिल हैं. क्रिस्टीन और उनके सहयोगियों ने 0 से 450 हर्ट्ज की ध्वनि के साथ सांपों पर शोध किया. जिसमें दो तरह की आवाजें शामिल थीं. पहली वो जिससे जमीन में भी कंपन हो और दूसरी आवाज वो, जो सिर्फ हवा में रहती है.

सांपों ने क्या दी प्रतिक्रिया

हवा में होने वाली आवाज पर सांपों के अलग-अलग समूहों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. हालांकि, एक ही जीन वाले सांपों ने एक जैसी ही प्रतिक्रिया दी. इससे यह पता चलता है कि उन्हें यह विरासत में मिली है. शोधकर्ताओं के अनुसार, सिर्फ वोमा अजगर ही आवाज के करीब जा रहा था. जबकि, बाकी सांप  इससे दूर जाने की कोशिश कर रहे थे. शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी इस बारे में बेहद कम जानकारी है कि दुनिया भर में सांपों की अधिकांश प्रजातियां कैसे बचाव करती हैं. लेकिन इस अध्ययन से पता चलता है कि सांपों में ध्वनि संवेदी प्रदर्शन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

यह भी पढ़ें - कभी-कभी ट्रेन स्टेशन आने से पहले ही कुछ दूरी पर क्यों रूक जाती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टोल फ्री किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इससे सरकार को कितना नुकसान?
टोल फ्री किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, इससे सरकार को कितना नुकसान?
क्या पाकिस्तान के पास भी है अग्नि-4 जैसी मिसाइल, उसकी कितनी रेंज और ताकत?
क्या पाकिस्तान के पास भी है अग्नि-4 जैसी मिसाइल, उसकी कितनी रेंज और ताकत?
Hiroshima Day 2026 : अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?
अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?
Ethanol Production: भारत में सबसे ज्यादा कहां बनता है एथेनॉल, देख लें नाम
भारत में सबसे ज्यादा कहां बनता है एथेनॉल, देख लें नाम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget