एक्सप्लोरर

Can Nuclear Bomb Defused: क्या परमाणु बम भी हो सकता है डिफ्यूज, तीसरे विश्व युद्ध में इससे कैसे बच सकते हैं आप?

Can Nuclear Bomb Defused: कई देश विवाद होने पर परमाणु हमले की चेतावनी देते रहते हैं. वैसे तो ये हथियार बहुत खतरनाक है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस बम को डिफ्यूज किया जा सकता है?

Can Nuclear Bomb Defused: परमाणु बम आज के वक्त में सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. अगर आज तीसरा विश्व युद्ध हुआ और किसी भी देश ने इस हथियार का इस्तेमाल किया तो ये बहुत ही ज्यादा विनाशकारी और घातक हो सकता है. क्योंकि बदलते वक्त के साथ टेक्निक्स बदल चुकी हैं और ये बम और ज्यादा पावरफुल हो चुका है. ऐसे में बढ़ती तकनीकों को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आज के समय में युद्ध होता है और परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया तो वैश्विक तबाही की संभावना बहुत ज्यादा होगी. लेकिन क्या कभी आपके मन में ये ख्याल आया है कि नॉर्मल बम की तरह परमाणु बम को डिफ्यूज किया जा सकता है या नहीं. अगर तीसरे विश्व युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल हुआ तो बचाव कैसे होगा. 

किन देशों के पास हैं परमाणु हथियार

पिछले दो विश्व युद्धों के वक्त हथियार जितने ज्यादा ताकतवर से उनकी तुलना में आज के वक्त में परमाणु हथियार कहीं ज्यादा शक्तिशाली हो चुके हैं. अगर आज युद्ध शुरू होता है, तो कुछ ही घंटों में दुनिया के बड़े शहर पूरी तरह से तबाह हो सकते हैं. इस वक्त नौ देशों के पास परमाणु बम हैं, जिनमें अमेरिका, रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान, इंग्लैंड फ्रांस, उत्तर कोरिया और इजराइल शामिल हैं. लेकिन सवाल फिर वही है कि क्या जरूरत पड़ने पर इन बमों को डिफ्यूज किया जा सकता है, चलिए आज हम आपको इसका भी जवाब देते हैं. 

क्या डिफ्यूज हो सकता है परमाणु बम

जिस तरीके से किसी भी नॉर्मल बम को डिफ्यूज किया जाता है, उस तरह से परमाणु बम को डिफ्यूज नहीं किया जा सकता है. दरअसल ये न्यूक्लियर चेन पर निर्भर करता है, एक बार अगर ये शुरू हो जाती है, तो फिर इसे रोक पाना बहुत मुश्किल काम है. परमाणु बम परमाणु विखंडन के एक चेन रिएक्शन को ट्रिगर करके काम करते हैं, जहां परमाणु विभाजित होकर एनर्जी रिलीज करते हैं और ज्यादा न्यूट्रॉन्स रिलीज करते हैं. इसकी वजह से आगे विखंडन होता है. अगर एक बार परमाणु बम का चेन रिएक्शन शुरू हो जाता है तो इसे रोकने का कोई तरीका नहीं है. 

कैसे करें बचाव

एक अमेरिकी वेबसाइट में रेडिएशन एनर्जी के बचाव के कुछ उपाय दिए गए हैं. इसमें लिखा है कि अगर आपके पास परमाणु हमले की पहले से चेतावनी है तो कहीं ऐसी जगह छिपें जहां इससे बचाव हो सकता है. इसके लिए जमीन के अंदर 4-5 मीटर कंक्रीट वॉल के बंकर बनाकर इसके बाद लेड लाइनिंग लगाकर ब्लास्ट और रेडिएशन से बचा जा सकता है. हालांकि ये अस्थाई बचाव है. अगर उस एरिया से निकला जा सकता है तो निकल जाना बेहतर और आखिरी रास्ता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रदर्शन पर क्या कहता है देश का कानून?
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
साड़ी का बिजनेस शुरू करना है? सूरत के किन बाजारों में मिलता है सही भाव
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
भारतीय पासपोर्ट के साथ जर्मनी में लंबे समय से कैसे रह रहे ध्रुव राठी? जानें नियम
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget