एक्सप्लोरर

ब्रह्मोस मिसाइल किसी दूसरे देश को क्यों नहीं बेच सकता है भारत? ये है वजह

पाकिस्तान में ब्रह्मोस के तबाही भरे कारनामे ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब विदेशी रक्षा उत्पादों पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि वह देश में बने हथियारों से भी दुश्मन को धूल चटा सकता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते दिनों हुए सैन्य संघर्ष में दुनिया ने भारत के रक्षा उत्पादों की ताकत देखी थी. भारत ने पाकिस्तान पर 15 ब्रह्मोस मिसाइल दागीं, जिन्होंने 11 एयरबेसों को तबाह कर दिया था. सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के इस तबाही भरे कारनामे ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब विदेशी रक्षा उत्पादों पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि वह देश में बने हथियारों से भी दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर सकता है. 

ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है. इसके साथ ही इसका निशाना भी एकदम सटीक है. दावा किया जाता है कि ब्रह्मोस अपने निर्धारित लक्ष्य के एक मीटर के घेरे में जाकर हिट करती है, जो इसे अचूक बनाता है. ब्रह्मोस की इस सफलता के बाद दुनिया के कई देशों से इस मिसाइल को खरीदने की डिमांड आने लगी है. खास बात यह है कि कई मुस्लिम देशों ने भी ब्रह्मोस में अपनी रुचि दिखाई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत ब्रह्मोस मिसाइल को किसी दूसरे देश को बेच सकता है या नहीं? इसके लिए किसकी अनुमति जरूरी होती है? 

फिलीपींस से हुआ था सबसे पहला सौदा

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला सबसे पहला फिलीपींस था. फिलीपींस ने 2022 में ब्रह्मोस एरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 37.4 करोड़ डॉलर का सौदा किया था. भारत ने हाल ही में अप्रैल, 2025 में इस मिसाइल की दूसरी खेप फिलीपींस को डिलीवर की थी. इसके बाद भारत और वियतनाम के बीच भी ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर डील हुई थी. 

इन देशों से भी आ रही डिमांड

ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने के बाद दुनिया के कई देशों से ब्रह्मोस को लेकर डिमांड आ रही है. इसमें कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं. भारत और इंडोनेशिया के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर डील फाइनल भी हो सकती है. इसके अलावा वियतनाम भी अपने सेना और नौसेना के लिए ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की योजना बना रहा हैं. इन देशों के अलावा थाईलैंड, सिंगापुर, ब्रुनेई, ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना, वेनेजुएला, मिस्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और ओमान जैसे देशों ने भी इसमें रुचि दिखाई है. 

भारत को चाहिए होती है इस देश की अनुमति

ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस का ज्वाइंट वेंचर है. इस डील के तहत भारत में ब्रह्मोस एयरोस्पेस की स्थापना की गई थी, जो इस मिसाइल को बनाने का काम देखती है. एक्सपर्ट की मानें तो ब्रह्मोस मिसाइल की तकनीक में 50-50 फीसदी क भारत और रूस की साझेदारी है. ऐसे में भारत अगर किसी देश को यह मिसाइल बेचना चाहता है तो उसे रूस से इस पर सहमति लेनी जरूरी होती है. 

यह भी पढ़ें: क्या वाकई ब्रह्मोस को कोई भी डिफेंस सिस्टम नहीं कर सकता है इंटरसेप्ट? कांपते हैं बड़े-बड़े देश

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget