एक्सप्लोरर

क्या भारत के किसी राज्य में हिंदुओं को मिल सकता है अल्पसंख्यक का दर्जा?

भारत में कुल 8 राज्य ऐसे हैं जिन राज्यों में हिंदू जनसंख्या 50 फ़ीसदी से भी कम है. यानी कि उन राज्यों में हिंदू एक तरह से अल्पसंख्यक श्रेणी में हैं. इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई थी.

किसी देश में किसी धर्म विशेष के लोग अगर कम मात्रा में होते हैं तो उन्हें अल्पसंख्यक घोषित कर दिया जाता है. भारत में फिलहाल 6 धर्म अल्पसंख्यक घोषित है. जिनमें सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी, मुस्लिम और जैन धर्म शामिल है. शुरुआत में सिर्फ पांच धर्म थे. साल 2014 में जैन धर्म को भी इस श्रेणी में शामिल कर लिया गया. लेकिन भारत में अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं. जहां हिंदू भी अल्पसंख्यकों की श्रेणी में आते हैं. यानी कि उनकी भी वहां पर आबादी कम है. लेकिन वहां उन्हें अल्पसंख्यकों का दर्जा नहीं मिला है. जबकि कानून के हिसाब से उन्हें अल्पसंख्यक घोषित कर देना चाहिए था. क्योंकि उस राज्य में उनकी आबादी कम. चलिए जानते हैं क्या कहता है किसी को अल्पसंख्यक घोषित करने के लिए भारत में बनाया गया कानून. 

भारत में अल्पसंख्यकों के लिए कानून

1978 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अल्पसंख्यकों के लिए आयोग बनाने की बात कही गई थी.  प्रस्ताव में कहा गया था कि संविधान में दिए गए अधिकारों और कानून के बावजूद भी देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति सही नहीं है. और इसी को देखते हुए साल 1992 में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग कानून बनाया गया और 1993 में इसकी घोषणा की गई. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 में धार्मिक और भाषाई तौर पर अल्पसंख्यकों को विशेष अधिकार दिए गए हैं. संविधान के अनुच्छेद 29(1) के मुताबिक किसी भी समुदाय के लोग जो भारत के किसी राज्य में रहते हैं या कोई क्षेत्र जिसकी अपनी क्षेत्रीय भाषा, लिपि या संस्कृति हो, उस क्षेत्र को संरक्षित करने का उन्हें पूरा अधिकार होगा.

हिंदू अल्पसंख्यक श्रेणी में नहीं

भारत में कुल 8 राज्य ऐसे हैं जिन राज्यों में हिंदू जनसंख्या 50 फ़ीसदी से भी कम है. यानी कि उन राज्यों में हिंदू एक तरह से अल्पसंख्यक श्रेणी में हैं. इसी के चलते साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. जिसमें जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने की बात कही गई थी. जम्मू कश्मीर में हिंदू अल्पसंख्यक है वहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है. याचिका में बताया गया था कि साल 2007-2008 में केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए नेशनल लेवल पर 20000 स्कॉलरशिप दी थीं. जिसके तहत जम्मू कश्मीर में 753 स्कॉलरशिप आईं थी. जिनमें से 717 स्कॉलरशिप मुसलमानों को मिली. जबकि जम्मू कश्मीर में मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं है.

इन 8 राज्यों में हिंदु अल्पसंख्यक

सुप्रीम कोर्ट में वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने एक जनहित याचिका डाली थी. उन्होंने कहा कि भारत के आठ राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देना चाहिए. क्योंकि इन आठ राज्यों में हिंदुओं की जनसंख्या कम है. इन आठ राज्यों में जम्मू कश्मीर, पंजाब, लक्षद्वीप, मिजोरम,  नागालैंड,  मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्य शामिल थे. लेकिन इस पर तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच ने कहा कि अल्पसंख्यकों से जुड़े हुए मसाले राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ही तय कर सकता है. इसीलिए याचिका करता को अल्पसंख्यक आयोग जाना चाहिए. कुलमिलकार देखा जाए तो अभी किसी स्थिति में हिंदुओं को अल्पसंख्यक घोषित नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: 60 साल...एक आदमी और 638 जानलेवा हमले, नाम - फिदेल कास्त्रो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget