एक्सप्लोरर

क्या तालिबान की तरह पूरे पाकिस्तान पर कब्जा कर सकती है बलोच आर्मी, कितना मुश्किल होगा शरीफ सरकार का तख्तापलट? 

जिस तरह तालिबान ने अफगानिस्तान में ऑपरेशन चलाकर वहां की सरकार को गिराया था और काबुल पर कब्जा किया था, क्या वैसे ही बलोच आर्मी इस्लामाबाद पर कब्जा कर सकती है और यह कितना मुश्किल है? 

पाकिस्तान इन दिनों अंदरूनी कलह से परेशान है. यहां बलूचिस्तान और सिंध प्रांत को अलग देश घोषित करने की मांग तेज होती जा रही है. हर रोज पाकिस्तान की सड़कों पर हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यहां सिविल वॉर की आशंका बढ़ती जा रही है. अगर सिर्फ बलूचिस्तान की बात करें तो बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की  सरकार और पाक आर्मी की नाक में दम करके रखा है और यही वह प्रांत है, जहां पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका भी लगा है. 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई के बाद बलोच आर्मी ने भी अपने एक्शन तेज कर दिए हैं. यहां आए दिन पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उसे बड़ा नुकसान पहुंचा है. इस बीच बलूचिस्तान खुद को अलग मुल्क भी घोषित कर चुका है और भारत समेत दुनिया के कई देशों से बलूचिस्तान को अलग देश के रूप में मान्यता देने की मांग भी कर रहा है. अब खबर आई है कि बलोच आर्मी ने सुराब शहर पर भी कब्जा कर लिया है और यहां की बैंकों और सरकारी संस्थानों को अपने कंट्रोल में ले लिया है. अब सवाल यह है कि जिस तरह तालिबान ने अफगानिस्तान में ऑपरेशन चलाकर वहां की सरकार को गिराया था और काबुल पर कब्जा किया था, क्या वैसे ही बलोच आर्मी इस्लामाबाद पर कब्जा कर सकती है और यह कितना मुश्किल है? 

कैसे हुआ था अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा?

अफगानिस्तान में इस समय तालिबान का कब्जा है. तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर दूसरी बार कब्जा जमाया था. दरअसल, 2021 में तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान की अशरफ गनी की सरकार के खिलाफ संघर्ष छेड़ा था. 6 अगस्त, 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की पहली प्रांतीय राजधानी को अपने कब्जे में लिया था, इसके बाद उसे पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने में मात्र 10 दिन लगे थे. 15 अगस्त, 2021 को तालिबानी लड़ाके राजधानी काबुल में घुस गए थे और यहां के सभी सरकारी कार्यालयों पर कब्जा जमा लिया था. इसी के साथ अशरफ गनी की सरकार गिर गई और अपनी जान बचाने के लिए गनी देश छोड़कर भाग गए थे. 

क्या बलोच आर्मी कर सकती है पाकिस्तान पर कब्जा?

अहम सवाल है कि क्या बलूच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान पर कब्जा जमा सकती है? बता दें कि तालिबान और बलोच आर्मी में बड़ा अंतर है. तालिबान जहां अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमाने के लिए लड़ रहा था, तो वहीं बलोच आर्मी सिर्फ बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद कराने के लिए लड़ रही है. बलूच आर्मी का फोकस सिर्फ बलूचिस्तान और यहां की राजधानी क्वेटा पर है. इसके अलावा अफगानिस्तान की तुलना में पाकिस्तान की आर्मी कहीं ज्यादा सुसज्जित और रणनीतिक तौर पर भी मजबूत है. सबसे अहम बात है कि बलोच आर्मी को अंदरूनी तौर पर पाकिस्तान के किसी राजनीतिक दल का समर्थन भी नहीं प्राप्त है. इसके अलावा उनके हथियार भी आर्मी के हथियारों की तुलना में कहीं नहीं टिकटे. ऐसे में फिलहाल यह संभव नहीं है कि कि बलोच आर्मी पूरे पाकिस्तान को अपने कब्जे में ले सके, जहां तक बलूचिस्तान की बात है तो यहां की जनता भी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ है, ऐसे में उसे बलूचिस्तान के अंदर पूरा समर्थन प्राप्त है, हालांकि, पूरे पाकिस्तान में नहीं. 

यह भी पढ़ें: BLA का पाकिस्तान में बढ़ता असर, जानिए किन इलाकों पर है कब्जा?

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
फिल्मों के लिए मनहूस है जनवरी महीना? सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का क्या होगा? एक्सपर्ट की राय
फिल्मों के लिए मनहूस है जनवरी महीना? सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का क्या होगा? एक्सपर्ट की राय
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : बोली BJP, नकारात्मक राजनीति करने वालों की हार हुई | Mumbai
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : बोली BJP, नकारात्मक राजनीति करने वालों की हार हुई
Laalo | Gujarat की वो फिल्म जिसने कमाए 100 Crore | Reeva Rachh, Ankit SakhiYa, Karan Joshi, Shruhad
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : शिवसेना का मुंबई में सूपड़ा साफ !
Laalo Starcast Interview | Ankit SakhiYa का खुलासा कैसे ‘लालो’ बना एक बड़ी सनसनी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
फिल्मों के लिए मनहूस है जनवरी महीना? सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का क्या होगा? एक्सपर्ट की राय
फिल्मों के लिए मनहूस है जनवरी महीना? सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का क्या होगा? एक्सपर्ट की राय
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
क्या यूपी वाले दिल्ली में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से इलाज, क्या हैं योजना के नियम?
क्या यूपी वाले दिल्ली में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से इलाज, क्या हैं योजना के नियम?
बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, स्टूडेंट्स जान लें जरूरी निर्देश
बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, स्टूडेंट्स जान लें जरूरी निर्देश
Embed widget