एक्सप्लोरर

किन-किन देशों में रहने वाले लोगों को मिलेगा सीएए का फायदा, कौन-से देश इस लिस्ट से रहेंगे बाहर

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियम लागू हो चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे किन देशों के नागरिकों को फायदा मिलेगा और कौन इसकी लिस्ट से बाहर रहेगा.

देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियम लागू हो गए हैं. इसके लिए केंद्र सरकार ने  बीते सोमवार की शाम को अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार ने इसके लिए पोर्टल भी तैयार किया है, जिस पर गैर मुस्लिम प्रवासी समुदाय के लोग नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे किन देशों के नागरिकों को फायदा मिलेगा. आज हम आपको बताएंगे कि किन नागरिकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.  

सीएए से इन देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के आने से सिर्फ तीन देशों के अल्पसंख्यकों को फायदा मिलेगा. जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शामिल है. हालांकि इसमें भी जो लोग 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आए हैं, उन्हें ही नागरिकता मिलेगी. सीएए के नियमों के मुताबिक इसमें 6 गैर-मुस्लिम समुदाय हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी लोग शामिल हैं. इसके अलावा किसी भी देश के अल्पसंख्यक या नागरिक को भारत की नागरिकता नहीं मिलेगी. 
 
बता दें कि भारत में दिसंबर 2019 में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट पारित हुआ था. इसके बाद इसे राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दे दी थी. हालांकि उस वक्त ये लागू नहीं हुआ था.लेकिन अब भारत सरकार ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी करते हुए इस एक्ट को भारत में लागू कर दिया है. 

आजादी के बाद पहली बार अल्पसंख्यकों मिलेगा फायदा

सीएए को आप आसान भाषा में इस तरीके से समझ सकते हैं. भारत के तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश हैं. 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद लाखों लोग पाकिस्तान में गए थे. इसमें भी खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वहां प्रताड़ित किया जाता था. इसके बाद जब ये लोग वापस भारत आए तो फिर ये कभी पाकिस्तान नहीं गए. अब सीएए आने से इन तीन देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलेगी और भारत में मिलने वाले सभी अधिकार उन्हें मिलेंगे, जिससे ये अपने परिवार को आगे बढ़ा सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें: सीएए लागू होने के बाद किस समुदाय के लोगों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, जानिए क्या कहता है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget