एक्सप्लोरर

LPG सिलेंडर से कितना खतरनाक होता है ऑक्सीजन सिलेंडर, विस्फोट होने पर कौन ज्यादा मचाता है तबाही?

एलपीजी जहां स्पार्क के संपर्क में आने से आग पकड़ता है, वहीं ऑक्सीजन एक ऐसी गैस है जो जलन को बढ़ाने में मदद करती है. यानी अगर आग लगी है और उसमें ऑक्सीजन मिल जाए तो ये भयानक हो सकता है.

बुलंदशहर में सोमवार रात 8 बजे एक घर में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया. इस ब्लास्ट की वजह से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, जिस घर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा वहां एक महिला की तबीयत खराब थी और उन्हीं के लिए घर में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई थी. चलिए, इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि एलपीजी सिलेंडर ज्यादा खतरनाक होता है या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर.

कितना खतरनाक है LPG सिलेंडर

एलपीजी और ऑक्सीजन दोनों ही गैसें हैं, लेकिन इनके उपयोग और भंडारण में काफी अंतर देखने को मिलता है. एलपीजी और ऑक्सीजन दोनों ही सिलेंडर विस्फोट के मामले में खतरनाक हो सकते हैं. एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इसमें मुख्यतः प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होता है.

जिसकी वजह से ये एक दहनशील गैस बन जाती है. यानी अगर ये हवा में है तो एक चिंगारी या फ्लेम के संपर्क में आते ही ब्लास्ट हो सकता है. एलपीजी में जब विस्फोट होता है तो ये बड़े पैमाने पर आग और भीषण गर्मी पैदा करता है. इसकी चपेट में आने पर लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं या उनकी मृत्यु हो सकती है.

ऑक्सीजन सिलेंडर कितना खतरनाक होता है

एलपीजी जहां स्पार्क के संपर्क में आने से आग पकड़ता है, वहीं ऑक्सीजन एक ऐसी गैस है जो जलन को बढ़ाने में मदद करती है. यानी अगर आग लगी है और उसमें ऑक्सीजन मिल जाए तो ये भयानक हो सकता है. ऑक्सीजन आग के तापमान को इतना बढ़ा सकता है कि पत्थर भी गल जाए. यही वजह है कि ऑक्सीजन का ब्लास्ट एलपीजी के मुकाबले ज्यादा खतरनाक होता है.

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जहां एलपीजी किसी स्पार्क के जरिए ब्लास्ट हो सकता है. वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ऐसा नहीं होता. ऑक्सीजन सिलेंडर तब खतरनाक होता है जब यह आग के संपर्क में या फिर ज्वलनशील पदार्थों के संपर्क में आए. ऐसा होते ही ऑक्सीजन सिलेंडर खतरनाक हो जाता है. यही वजह है कि जब कहीं ऑक्सीजन सिलेंडर रखा जाता है तो कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है. इसके अलावा इसे ले आने, ले जाने के लिए भी एलपीजी के मुकाबले ज्यादा सावधानी बरती जाती है.

ये भी पढ़ें: इंडस्ट्रियल अल्कोहल पीने वाली शराब से कितनी अलग होती है, जानिए कहां किया जाता है इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
दवा के साथ दारू का क्या है पुराना कनेक्शन, जानें क्यों इलाज के साथ जुड़ गया शराब का नाम?
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Harmonium History: विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
विदेशी पैदाइश, तवायफखाने का दाग और 40 साल का बैन; जानें कैसे संगीत का शहंशाह बना हारमोनियम?
Mughal Salary: मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?
मुगल काल में किसे मिलती थी सबसे ज्यादा सैलरी, जानें एक सिपाही कितना कमाता था?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget