एक्सप्लोरर

ये है भारत की सबसे गहरी नदी? इसमें आसानी से डूब जायेगा कुतुब मीनार!

इस साल भारत के कई राज्यों में नदियों का पानी आसपास के इलाकों में भर गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे गहरी नदी कौन-सी है? यह इतनी गहरी है कि इसमें कुतुब मीनार आसानी से समा जायेगा

India's Deepest River: भारत में लगभग 200 प्रमुख नदियां हैं, जिनमें छोटी और बड़ी नदियां शामिल हैं. ये नदियां लोगों के सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं. प्राचीन काल से ही नदियों ने पानी की सप्लाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हर नदी में अपनी जैविक विविधता होती है जहां विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु रहते हैं. मानसून के दौरान यमुना, ब्यास और कई अन्य नदियां उफान पर हैं और चर्चा में हैं. ऐसे में हम आपको भारत की सबसे गहरी नदी के बारे में बताएंगे, जो चीन से भारत आकर बांगलादेश को जाती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में गिरती है.

ब्रह्मपुत्र नदी

भारत की सबसे गहरी नदी ब्रह्मपुत्र नदी है. ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील है. यहां पर इसे यरलुंग त्संगपो कहा जाता है. यह नदी तीन देशों से होकर गुजरती है. तिब्बत से बहते हुए यह नदी अरुणाचल प्रदेश राज्य में भारत में प्रवेश करती है. यहां असम की घाटी में बहती हुई आगे बढ़ती है, जहां इसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है. उसके बाद यह बांग्लादेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है.

भारत की सबसे गहरी नदी

ब्रह्मपुत्र नदी सबसे लंबी नदियों में से एक है जिसकी कुल लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है. इसका सबसे गहरा प्वाइंट असम के तिनसुकिया में है. इसकी औसत गहराई 124 फीट है और अधिकतम गहराई 380 फीट (115 मीटर) तक है. इसके कारण यह भारत की सबसे गहरी नदी कही जाती है. इसकी गहराई का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें दिल्ली का कुतुब मीनार आसानी समा जायेगा. जिसकी ऊंचाई 72 मीटर है.

अलग-अलग नामों से जानी जाती है

ब्रह्मपुत्र नदी को अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न नामों से पुकारा जाता है. तिब्बत में इसे सांपो कहते हैं, अरुणाचल प्रदेश में डिहं और असम में इसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है. अरुणाचल प्रदेश में नदी के प्रवेश स्थान पर इसे सियांग नदी कहा जाता है. इसके बाद यह पहाड़ियों को पार कर दस्तल मैदानों में बहती है, जहां इसे दिहांग नदी के नाम से भी जाना जाता है. 

10 किलोमीटर तक चौड़ी

असम के कुछ स्थानों पर यह नदी बहुत चौड़ी होती है. कुछ जगहों पर इसकी चौड़ाई 10 किलोमीटर तक होती है. आगे बढ़ते हुए यह नदी डिब्रूगढ़ और लखीमपुर के बीच दो शाखाओं में बंट जाती है, जहां से मजुली द्वीप बनता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है. बांगलादेश में यह जमुना के नाम से दक्षिणी भाग में बहती है और गंगा की मूल धारा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी तक पहुंचती है. गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी मिलकर मेघना नदी बन जाती है, जिसकी प्रमुख सहायक नदी बराक है.

यह भी पढ़ें - यहां मिला 'नरक का जीव' कहा जाने वाला कीड़ा, वीडियो देखने वालों के उड़े होश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget