एक्सप्लोरर

Boxer Mohammad Ali: बॉक्सर मोहम्मद अली की शॉर्ट्स हो रही नीलाम, इतने करोड़ लगी बोली

मुक्केबाज मोहम्मद अली के इस शॉर्ट्स की बोली मार्च के अंत से लग रही है. लेकिन 5 अप्रैल को इसकी बोली 32 लाख डॉलर तक पहुंच गई. यानी भारतीय रुपयों में 32 करोड़ रुपये तक.

दुनिया के महान मुक्केबाज मोहम्मद अली को कौन नहीं जानता. जिसके एक पंच से सामने वाला विरोधी नॉकआउट हो जाता था, आज उसी मोहम्मद अली की एक शॉर्ट्स नीलाम हो रही है. आपको बता दें, इस शॉर्टस की बोली लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में लगी है. चलिए आपको बताते हैं कि मोहम्मद अली की लोकप्रिय शॉर्ट्स आखिर कितने करोड़ की हुई.

कितने करोड़ लगी बोली

मुक्केबाज मोहम्मद अली के इस शॉर्ट्स की बोली मार्च के अंत से लग रही है. लेकिन 5 अप्रैल को इसकी बोली 32 लाख डॉलर तक पहुंच गई. यानी भारतीय रुपयों में 32 करोड़ रुपये. दरअसल, मोहम्मद अली के इस शॉर्ट्स की नीलामी न्यूयॉर्क के नीलामी घर सोथबी द्वारा ऑनलाइन की जा रही है. यह नीलामी आधिकारिक तौर पर 12 अप्रैल को बंद हो जाएगी. तब तक कोई भी इसके लिए बोली लगा सकता है.

क्या खास है इस शॉर्ट्स में

अब सवाल उठता है कि आखिर मोहम्मद अली के इस शॉर्ट्स में ऐसा क्या खास है कि इसकी कीमत लोग करोड़ों में लगा रहे हैं. दरअसल, ये कोई आम शॉर्ट्स नहीं हैं बल्कि इन्हें महान मुक्केबाज मोहम्मद अली ने 1 अक्टूबर, 1975 को थ्रिला इन मनीला मुक्केबाजी मैच में पहना था. ये मुक्केबाजी का मैच जो फ्रैजियर के खिलाफ फिलिपींस में हुआ था.

बड़ी बात ये है कि ये मैच कोई आम मैच नहीं था, बल्कि ये हैवीवेट चैम्पियनशिप के लिए था. कहा जाता है कि इस मैच में मोहम्मद अली 14 राउंड के बाद टेक्निकल नॉकआउट से जीते थे. यही वजह है कि इस मैच से जुड़ी हर चीज मोहम्मद अली और बॉक्सिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए बेहद खास है.

कहां तक लग सकती है बोली

न्यूयॉर्क के नीलामी घर सोथबी का अनुमान है कि इस शॉर्ट्स की बोली 40 लाख से 60 लाख डॉलर तक जा सकती है. यानी भारतीय रुपयो में ये 33 करोड़ से 49 करोड़ रुपये के बीच है. सफेद रंग की ये शॉर्ट्स ऐसे तो दिखने में आम है. लेकिन इस पर मोहम्मद अली के साइन इसे खास बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: बड़े से बड़ा जानवर खाकर पचा जाने वाले इस देश के लोग नहीं पचा पाते दूध, क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
खैबर पख्तूनख्वा क्यों है इतना संवेदनशील, अफगानिस्तान से क्या है कनेक्शन?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
किस भगवान का है US का वह मंदिर, जहां गन जाम होने से टला नरसंहार?
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
क्या केंद्र सरकार की इजाजत के बिना विदेश नहीं जा सकते सीएम? जानें नियम
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?
भारत में फांसी तो दूसरे देशों में कैसे दी जाती है सजा, कहां सबसे दर्दनाक मौत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget