एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसे होता है काउंट?...क्या जो कलेक्शन है वही पूरी कमाई होती है?

Box Office: जब भी कोई नई फिल्म रिलीज होती है तब-तब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शब्द सुनने को मिलता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि यह क्या होता है और इसका पता कैसे चलता है.

Box Office Collection: हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का शुरुआती 7 दिनों का कुल कलेक्शन इंडिया में 104.74 करोड़ हुआ है. लगभग 50 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ के पार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का नाम अक्सर आपने सुना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी नई फिल्म के रिलीज़ होने पर यह अनुमान कैसे लगाया जाता है कि फिल्म ने कितनी कमाई की है या फिल्म को कितने का घाटा हुआ है? जब भी कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो आप खबरों में सुनते हैं कि उस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा. आखिर क्या होता है यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन? इसके बारे में पता पता कैसे चलता है? आइए आज हम आपको बताते हैं कि किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसे काउंट किया जाता है...

आइये सबसे पहले उन शब्दों के बारे में जान लेते हैं जिनका इस खबर में जिक्र होने वाला है.

निर्माता या ​प्रोड्यूसर: यह वह व्यक्ति होता है जो किसी फिल्म के बनने में होने वाले सभी खर्चों के लिए पैसे उपलब्ध कराता है. एक निर्माता फिल्म बनाने में जितना निवेश करता है उसे उस फिल्म का बजट कहा जाता है. इसमें अभिनेताओं को दिया जाने वाला शुल्क, तकनीशियनों, क्रू मेम्बर के आने-जाने, खाने और रहने का खर्च आदि शामिल होता है. इसके अलावा, फिल्म के प्रमोशन पर किया जाने वाला खर्चा भी इसी में शामिल होता है.

वितरक (Distributor): यह ​प्रोड्यूसर और थियेटर मालिकों के बीच की कड़ी की तरह होता है.  निर्माता या प्रोड्यूसर अपनी फिल्म को ऑल इंडिया के डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेचता है. कभी-कभी निर्माता किसी थर्ड पार्टी के जरिए भी डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेच देता है. फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही वह थर्ड पार्टी से अपना सौदा कर लेता है. इसमें फायदा या नुकसान थर्ड पार्टी के हिस्से में आता है.

थियेटर का मालिक: डिस्ट्रीब्यूटर इन थियेटर मालिकों को पहले ही एक एग्रीमेंट के आधार पर उनके थियेटर में फिल्म दिखाने के लिए राजी कर लेता है. भारत में दो तरह के सिनेमाघर हैं. पहला होता है सिंगल स्क्रीन और दूसरा मल्टीप्लेक्स चेन. दोनों तरह के थियेटर मालिकों के साथ डिस्ट्रीब्यूटर के अलग-अलग तरह के समझौते होते हैं. यह समझौते खासतौर पर फिल्म स्क्रीन की संख्या और प्रॉफिट रिटर्न को ध्यान में रखते हुए होते हैं. इन्ही के आधार कर यह तय होता है कि सिनेमाघरों में होने वाली कमाई का कितना हिस्सा डिस्ट्रीब्यूटर को जायेगा.

गौरतलब है कि टोटल कलेक्शन थियेटर मालिकों के पास ही इकठ्ठा होता है. अब इस टोटल कलेक्शन में से राज्य सरकार को लगभग 30 फीसदी मनोरंजन कर जाता है. इस कर का हर सर्किट के हिसाब से अलग-अलग रेट होता है. आखिर में मनोरंजन कर चुकाने के बाद जो राशि बचती है उसका एक हिस्सा एग्रीमेंट के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर को लौटा दिया जाता है.

कैसे जोड़ा जाता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
डिस्ट्रीब्यूटर्स को थियेटर मालिकों से मिलने वाला रिटर्न सप्ताह के आधार पर दिया जाता है. जैसे अगर फिल्म मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ होती है तो पहले हफ्ते के कुल कलेक्शन का 50 प्रतिशत, दूसरे सप्ताह में 42 प्रतिशत, तीसरे सप्ताह में 37 प्रतिशत और चौथे के बाद 30 प्रतिशत हिस्सा फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिया जाता है. वहीं, फिल्म अगर सिंगल स्क्रीन पर रिलीज़ होती है तो पहले सप्ताह से लेकर जब तक फिल्म चलती है डिस्ट्रीब्यूटर कुल कमाई का सामन्यतः 70-90% भाग जाता है. इस तरह डिस्ट्रीब्यूटर का लाभ या हानि = फिल्म खरीदने का खर्च - वितरक का हिस्सा

आइये एक उदाहरण के जरिए इसे समझें
मान लीजिए कि एक मल्टीप्लेक्स में एक टिकट की औसत कीमत 250 रुपये है और कुल 100 लोगों ने फिल्म देखी और पूरे सप्ताह में फिल्म के 100 शो आयोजित हुए. इस तरह फिल्म का एक सप्ताह का कुल कलेक्शन 250x100x100 = 25,00,000 ​रुपये हुआ. अब इसमें से 30% की दर से मनोरंजन कर घटाने के बाद कुल कमाई हुई 17,50000 ​रुपये. समझौते के हिसाब से पहले सप्ताह में इस कमाई का 50% वितरक को जायेगा. इसी प्रकार दूसरे सप्ताह का 42% और आगे के सप्ताह का भी उसी हिसाब से तब तक जाता रहेगा जब तक फिल्म चलेगी.

अब मान लीजिए सिंगल स्क्रीन पर एक टिकट की कीमत है 150 रुपये और पूरे वीक में 100 शो दिखाए जाते हैं और हर शो में 100 लोग फिल्म देखते हैं. इस हिसाब से सिनेमाघर का पूरे वीक कुल कलेक्शन 150x100x100 =15,00,000 ​रुपये होगा. अब इसमें से 30% की दर से मनोरंजन कर घटाने के बाद कुल कमाई होगी 10,50,000 ​रुपये. अब अगर समझौते के हिसाब से 80% कमाई वितरक को जानी है तो उसे एक सप्ताह की कुल 8,40,000 रुपये की कमाई होगी. अगले जितने भी हफ्तों तक फिल्म चलेगी तब तक वितरक को उसका हिस्सा मिलता रहेगा.

बता दें कि फिल्म को सिनेमाघरों में टिकट की बिक्री के अलावा नॉन थियेट्रिकल स्रोतों जैसे म्यूजिक राईट, सेटेलाइट अधिकार और विदेशी सब्सिडी आदि से भी कमाई होती है.

यह भी पढ़ें -

क्या हैं वो तर्क, जिनके आधार पर कहा जाता है कि दूध भी होता है नॉनवेज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

First Encounter In India: कब हुआ था देश में पहला एनकाउंटर? जानिए सबसे पहले किसकी पीठ पर पुलिस ने मारी थी गोली
कब हुआ था देश में पहला एनकाउंटर? जानिए सबसे पहले किसकी पीठ पर पुलिस ने मारी थी गोली
न खून-खराबा..न सैनिकों की शहादत, कहां हुई थी वह जंग, जहां लड़ने गए थे 80 सैनिक और वापस लौटे 81?
न खून-खराबा..न सैनिकों की शहादत, कहां हुई थी वह जंग, जहां लड़ने गए थे 80 सैनिक और वापस लौटे 81?
Cheap Homes: इस देश में कौड़ियों के दाम मिलते हैं घर, कीमत सुनकर नहीं होगा यकीन
इस देश में कौड़ियों के दाम मिलते हैं घर, कीमत सुनकर नहीं होगा यकीन
Most Powerful Air Force: वायु सेना के मामले में कौन सा‌ देश है सबसे ज्यादा पावरफुल, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
वायु सेना के मामले में कौन सा‌ देश है सबसे ज्यादा पावरफुल, जानें किस नंबर पर आता है भारत?

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE-India Brahmos Deal: भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा UAE, खाड़ी देशों में छिड़ी बहस, पाकिस्तान की क्यों उड़ी नींद?
भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा UAE, खाड़ी देशों में छिड़ी बहस, पाकिस्तान की क्यों उड़ी नींद?
Bharat Tiwari Live Updates: भरत तिवारी के गांव में आज महापंचायत, प्रशांत किशोर कुछ देर में पहुंचेंगे, JDU ने क्या कहा?
भरत तिवारी के गांव में आज महापंचायत, प्रशांत किशोर कुछ देर में पहुंचेंगे, JDU ने क्या कहा?
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
मुंबई में दस्तक के बाद अब कहां पहुंचेगा मानसून? 15 से ज्यादा राज्यों में बरस रहे बादल, जानें यूपी-दिल्ली के लिए अपडेट
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल
‘पंचायत’ स्टार्स के फैन हैं पीएम मोदी, देखते ही मिलाया हाथ, ‘बनराकस’ से पूछा- 'बिनोद सुनता है ना कि नहीं'
‘पंचायत’ के ‘भूषण’ और ‘बिनोद’ के फैन हैं पीएम मोदी, देखते ही मिलाया हाथ, वीडियो भी की शेयर
सीनेट से झटका लगते ही गुस्से से लाल हुए ट्रंप, रिपब्लिकन सांसदों को भी लताड़ा, बोले - 'तुम सब...'
सीनेट से झटका लगते ही गुस्से से लाल हुए ट्रंप, रिपब्लिकन सांसदों को भी लताड़ा, बोले - 'तुम सब...'
'...कोई समझौता नहीं होगा', शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम
'...कोई समझौता नहीं', शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम
Ketan Agarwal Murder Case: दुकान पर छोड़ा फोन, गर्मी में पहनी हुडी और नेट किया बंद, इन्हीं सुराग ने खोल दी हत्या की गुत्थी
दुकान पर छोड़ा फोन, गर्मी में पहनी हुडी और नेट किया बंद, इन्हीं सुराग ने खोल दी केतन की हत्या की गुत्थी
Embed widget