एक्सप्लोरर

ये खूबसूरत जीव दिखे तो हो जाएं दूर, छुआ तो जाएगी जान

अगर आप समुद्र में हैं तो आपको इस जेलीफिश से कम से कम 15 फीट की दूरी बनानी चाहिए. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, इस जेलीफिश के लंबे, पतले टेंटेकल्स होते हैं, जो 10 फीट तक लंबे हो सकते हैं.

धरती पर कई खूबसूरत जीव हैं, जिन्हें देखते ही छूने का मन करता है. लेकिन, अगर आप किसी जीव के बारे में नहीं जानते तो आपको उसे छूने से पहले सौ बार सोचना चाहिए. दरअसल, धरती पर और समुद्र में ऐसे कई जीव हैं जो देखने में तो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन अगर उन्हें आपने छू लिया तो आपकी मौत पक्की है. चलिए आज आपको ऐसे ही एक जीव के बारे में बताते हैं जो समुद्र में रहता है और अपने जानलेवा जहर के लिए जाना जाता है.

क्या है इस जीव का नाम

हम जिस समुद्री जीव की बात कर रहे हैं उसे बॉक्स जेलीफिश (Chironex fleckeri) कहा जाता है. इसे समुद्री दुनिया का सबसे जहरीला जीव माना जाता है. इस जेलीफिश का नाम उसके बॉक्स के आकार के शरीर के कारण पड़ा. खासतौर से ऑस्ट्रेलिया के आसपास के समुद्री इलाके में पाई जाने वाली इस जेलीफिश से लोग दूर ही रहते हैं.

हालांकि, अगर आप समुद्र में हैं तो आपको इस जेलीफिश से कम से कम 15 फीट की दूरी बनानी चाहिए. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, इस जेलीफिश के लंबे, पतले टेंटेकल्स होते हैं, जो 10 फीट तक लंबे हो सकते हैं.

इसकी खूबसूरती की बात करें तो इसका पारदर्शी शरीर दूर से आपको आकर्षित करेगा, लेकिन अगर आपने इसकी खूबसूरती की वजह से इसे छू लिया तो इसका डंक आपको मौंत के मुंह में धकेल सकता है.

कितना खतरनाक होता है इसका जहर

बॉक्स जेलीफिश के जहर में कई तरह के टॉक्सिन होते हैं, जो तंत्रिका तंत्र, दिल और त्वचा पर सीधे तौर पर प्रभाव डालते हैं. इसका जहर इतना घातक होता है कि यह इंसान को मौत के मुंह तक पहुंचा सकता है. अगर मौत नहीं हुई तो शरीर को लकवा भी मार सकता है. जैसे ही इस जेलीफिश का डंक लगेगा व्यक्ति को तुरंत तेज दर्द महसूस होगा, इसके बाद शरीर के प्रभावित हिस्से में जलन और झुनझुनी होगी. धीरे-धीरे जहर फैलने लगेगा और फिर सांस लेने में तकलीफ होने लगेगी. दिल की धड़कन तेज हो जाएगी. अगर सही समय पर इलाज ना मिला तो व्यक्ति की मौत हो जाएगी.

इन देशों में हर साल लोग होते हैं इनका शिकार

बॉक्स जेलीफिश ऐसे तो इंसानों से दूर रहती हैं. लेकिन कई बार इंसान इनकी सुंदरता देख कर इनके नजदीक चले जाते हैं और फिर इनके डंक का शिकार बन जाते हैं. खासतौर से ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, और फ़िलीपींस जैसे देशों में ऐसा होना आम है. हर साल, जेलीफिश के डंक से कई लोग घायल होते हैं और कुछ घटनाओं में लोगों की मौतें भी होती हैं. इसीलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर कभी किसी व्यक्ति को इसका डंक लग जाता है, तो उसे तुरंत मेडिकल हेल्प देनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: कश्मीर के शेर...भारतीय सेना की वो खास यूनिट जो आतंकवादियों पर कभी रहम नहीं करती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Boondi Ladoo History: 15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
15 अगस्त पर बूंदी ही क्यों बांटी जाती है? कहां से हुई थी इसकी शुरूआत
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget