एक्सप्लोरर

केंचुए जैसा दिखने वाला सांप, जानिए ये कितना जहरीला होता है

ब्लाइंड स्नेक नाम का यह सांप देखने में बिल्कुल केंचुए जैसा होता है. कोई भी इसे केंचुआ समझने की गलती कर सकता है. आइए जानते हैं ये कितना खतरनाक होता है.

Blind Snake: सांप एक ऐसा जीव है, जिससे लगभग हर इंसान को डर लगता है. डर लगना लाजमी भी है. यह जमीन पर रेंगने वाला जीव है, जिसपर नजर न पड़ने पर पैर रखा जाता है. जिसके बाद यह हमला कर देता है. सांप जहरीला जीव है. इसलिए ज्यादातर लोगों को इससे डर लगता है. दुनियाभर में सांपों की लगभग 3000 अनुमानित प्रजातियां हैं, लेकिन इनमें करीब 200 प्रजातियां ही ऐसी हैं, जो जहरीली हैं यानी उनके डसने पर किसी की मौत हो सकती है. इसके बाद भी लोग सभी सांपों को जहरीला समझते हैं.

हर तरह के सांप में इतना जहर नहीं होता है कि वो किसी इंसान की जान ले ले. जहरीले होने के अलावा इनका आकार और बनावट भी लोगों के डरने के कारण होती है. कुछ सांप अजगर जैसे विशाल होते हैं, कुछ के दो मुंह होते हैं. ऐसे ही एक सांप के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. जिसे देखकर शायद आप उसे केंचुआ समझने की गलती कर बैठें. क्योंकि, यह सांप बिल्कुल केंचुए की ही तरह पतला और छोटा होता है.

केंचुए की तरह दिखने वाला सांप

यहां जिस सांप की बात हो रही है, आमतौर पर उसे 'ब्लाइंड स्नेक' के नाम से जाना जाता है. इस सांप का पूरा नाम 'ब्राह्मिनी ब्लाइंड स्नेक' है. विज्ञान में इसे इंडोटाइफ्लॉप्स ब्रामिनियस (Indotyphlops braminus) कहा जाता है. आप इस सांप को केंचुआ समझने की भूल सकते हैं. क्योंकि इसकी चाल-ढाल और रंग-रूप बिल्कुल केंचुए जैसा ही है. 

करीब से देखने पर दिखेगा अंतर

बेहद करीब से देखने पर इसके शरीर पर छोटी धारियां दिखाई देंगी, जो केंचुए से अलग होती हैं. इसकी पूंछ नुकीली होती है. इसके सिर के पास दो छोटे डॉट्स जैसे होते हैं. इनकी आंखों पर एक कवर होता है, यानि इंडोटाइफ्लॉप्स ब्रामिनियस सांप लगभग अंधे होते हैं. इन्हें न तो कुछ दिखता है और न ही उजाले का पता चलता है.

कितना खतरनाक है यह सांप?

वैसे तो सांप खतरनाक होते हैं. किसी में प्राणहारी जहर होता है तो कुछ बड़े और बिना जहर वाले सांप अपनी कुंडली से ही शिकार की हड्डियां तोड़ने में सक्षम होते हैं. ब्लाइंड स्नेक बिल्कुल भी जहरीला नहीं होता है. आप इसे अपने लिए जरा भी खतरनाक नहीं मान सकते हैं. यह आमतौर पर लार्वा, अंडे और चींटियों को खाते हैं. ये सांप ज्यादातर अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं. खास बात यह है कि ये सिर्फ मादा होते हैं और अकेले ही बच्चे पैदा कर सकते हैं. ये एक साथ 8 अंडे दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें - बकार्डी की बोतल पर क्यों बना होता है चमगादड़? क्या है इसकी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, अपराध दर में यह किस नंबर पर?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
कैसे काम करता है पेंटाबार्बिटल डेथ इंजेक्शन, इसे क्यों कहते हैं पेनलेस?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?
भारत में किन चीजों पर नहीं लगता जीएसटी, जानें क्यों हैं ये टैक्स फ्री?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget