एक्सप्लोरर

इस पक्षी को क्यों कहा जाता है क‍िलर क्‍वीन, पलक छपकते ही अपने शिकार पर करती है हमला

दुनिया में कई ऐसे पक्षी हैं, जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. उन्हीं में से एक पक्षी किलर क्‍वीन भी है. जो पलक झपकते ही अपने शिकार को खत्म कर देती है.

 

दुनिया में अलग-अलग प्रजाति के जानवर और पक्षी पाए जाते हैं. ये सभी जानवर अपने कुछ खासियत के लिए जाने भी जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने वाले हैं, जिसको क‍िलर क्‍वीन कहा जाता है. क्योंकि ये अपने शिकार को पलक छपकते ही खत्म कर देती है. 

पक्षी का असली नाम

इस पक्षी का नाम सेक्रेटरी बर्ड है. ये मूल रूप से अफ्रीका के घास के मैदानों में पाए जाते हैं. तेज शिकार करने के कारण इसको क‍िलर क्‍वीन भी कहा जाता है. लंबे पैरों वाली ये पक्षी अपने पैरों से बहुत शक्तिशाली प्रहार करती है. बता दें कि इस पक्षी का मुख्य श‍िकार सांप होते हैं. खासकर ये बबूल के पेड़ों की ऊंचाई पर अपने घोंसले बनाकर रहते हैं. ये पक्षी रात में आराम करते हैं और दिन में शिकार करते हैं. 

पक्षी का साइज

जानकारी के मुताबिक जब इस पक्षी को भूख लगती है, तभी ये उड़ान भरके शिकार पर निकलते हैं. इनकी ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट तक होती है. वहीं इनके पंख 6.9 फीट तक फैल सकते हैं. आमतौर पर इनका वजन 5 से 9.4 पाउंड तक होता है.

पैरों में ताकत

इस पक्षी के पैर में सबसे ज्यादा ताकत होती है. ये अपने पैरों से सांपों को कुचलकर चुटक‍ियों में ही खत्‍म कर देते हैं. इसी वजह से इन्‍हें क‍िलर क्‍वीन कहा जाता है. कहा जाता है कि इनके पैरों की ताकत शेर के पंजों की ताकत के लगभग बराबर होती है. बता दें कि ये पक्षी ज्‍यादातर सांपों के इलाकों में रहती हैं. वहीं सेक्रेटरी पक्षी के पैर किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना में सबसे लंबे होते हैं. इनके पैरों पर एक खास संरचना होती है. जिस कारण सांप इन्हें काट भी नहीं पाते हैं. 

पलक झपकते शिकार खत्म

ये पक्षी खासकर सांप का श‍िकार करते हैं. ये अपने शक्‍त‍िशाली पंजों से उनके स‍िर पर वार करते हैं. यह क‍िक इतनी तेज होती है, जो इनके वजन से लगभग 5 गुना ज्‍यादा दबाव डालती है. प्रहार करने में इन्‍हें सिर्फ 0.015 सेकंड का समय लगता है. बता दें कि यह किक सांप के काटने से लगभग 100 गुना तेज है. यानी की जब तक सांप हमला करेगा, उससे पहले ही ये उड़ जाते हैं.

 

 ये भी पढ़ें:आखिर क्या है फॉर्म 45, जिसका पाकिस्तान में हो रहा है बार-बार जिक्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
कहां से शुरू हुआ राखी बांधने का चलन, किस बहन ने बांधी थी पहली राखी?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
राज्यपाल को कौन देता है छुट्टी, कहां करना होता है उन्हें आवेदन?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
पाकिस्तान खोल दे अपना एयरस्पेस तो हर साल कितनी होगी एयरलाइन की बचत?
Insect Without Head : बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!
बिना सिर के हफ्तों जिंदा रह सकता है यह जीव, मौत भी मान लेती है हार!

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget