एक्सप्लोरर

बिहार में है दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर, 8 साल की उम्र में की तीन हत्या

मनोचिकित्सकों की टीम ने जब अमरजीत सदा से बात की तो पता चला कि वह एक प्रकार की दिमागी बीमारी जिसे कंडक्ट डिसऑर्डर, कहते हैं उससे पीड़ित था. इस बिमारी की वजह से उसे दूसरों को दर्द देने में मजा आता था.

कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स पर एक वेब सिरीज आई थी हैमर, जिसमें एक सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई थी. इससे पहले भी ओटीटी पर कई वेब सिरीज आ चुकी हैं, जिसमें आपको सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई हैं. लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे छोटे सीरियल किलर को जानते हैं, सबसे बड़ी बात कि ये किलर पूरी दुनिया में कहीं और नहीं बल्कि हमारे ही देश भारत के बिहार राज्य में है. आज हम आपको इसी किलर की कहानी के बारे में बताएंगे.

कौन है दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर

दुनिया के सबसे छोटे सीरियल किलर का नाम है अमरजीत सदा. अमरजीत सदा सिर्फ 8 साल का था जब पुलिस ने उसे सीरियल किलिंग में पकड़ा. महज 8 साल की उम्र में उसने तीन हत्याएं की थीं. बिहार के बेगूसराय के मुशहरी गांव में पैदा हुआ अमरजीत सदा आज पूरी दुनिया में सबसे छोटे सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है. अमरजीत सदा का जन्म 1998 में हुआ था. वहीं 2007 में पुलिस ने उसे तीन हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया था.

कैसे हुआ था खुलासा

ये वक्त था साल 2007 का, पुलिस एक बच्ची की हत्या का मामला सुलझाने में लगी थी. बच्ची के मां बाप ने हत्या का शक अपने पड़ोस में रहने वाले एक लगभग 9 साल के बच्चे पर जताया जिसका नाम था अमरजीत सदा. अमरजीत के बारे में सुनकर पहले पुलिस हैरान हो गई और उसने इस पर विश्वास नहीं किया, लेकिन जब सुबूत उसी की तरफ इशारा करने लगे तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. सबसे शॉकिंग बात तो ये थी कि उस 9 साल के बच्चे ने पूछताछ के दौरान पुलिस से कहा कि पहले मुझे बिस्किट खिलाओ फिर बताउंगा. बाद में उसने पुलिस को बताया की बच्ची की हत्या उसी ने की थी. इसके साथ ही उसने दो और हत्याओं की बात बताई. यहां तक कि कुछ समय पहले उसने अपनी छोटी बहन की भी हत्या की थी, जिसकी बात उसके मां बाप ने सबसे छुपा ली थी. इस तरह उसने जब पहली हत्या की तो उसकी उम्र 8 साल के करीब थी.

क्यों कर रहा था वो हत्या?

अब सवाल उठता है कि आखिर इतने छोटे से बच्चे के दिमाग में किसी की हत्या करने का ख्याल आया कहां से. इस पर जब जांच हुई और मनोचिकित्सकों की टीम ने अमरजीत सदा से बात की तो पता चला कि वह एक प्रकार की दिमागी बीमारी जिसे कंडक्ट डिसऑर्डर कहते हैं उससे पीड़ित था. इस बिमारी की वजह से उसे दूसरों को दर्द देने में मजा आता था और उसके अंदर दूसरों को चोट पहुंचाने की एक अजीब सी सनक बनी रहती थी. इसी वजह से वह छोटे छोटे बच्चों की पत्थर से कूंच कर हत्या कर देता था.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में एक साथ मिली 800 किलो कोकेन... जानिए इसकी कीमत कितनी होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hiroshima Day 2026 : अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?
अमेरिका ने हिरोशिमा पर ही क्यों गिराया था परमाणु बम, जानें इतिहास?
Ethanol Production: भारत में सबसे ज्यादा कहां बनता है एथेनॉल, देख लें नाम
भारत में सबसे ज्यादा कहां बनता है एथेनॉल, देख लें नाम
सांप के काटने पर घोड़े कैसे बचाते हैं इंसान की जान, यहां जानें?
सांप के काटने पर घोड़े कैसे बचाते हैं इंसान की जान, यहां जानें?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget