एक्सप्लोरर

आबादी में तीसरे नंबर पर, लेकिन बजट में इतना पिछड़ा है बिहार, जानें कितने राज्यों से पीछे?

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए बजट पेश किया था. उत्तर प्रदेश सरका ने इस दौरान 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट विधानसभा में पेश किया था. उत्तर प्रदेश के बजट के आगे बिहार का बजट आधा भी नहीं है.

बिहार विधानसभा में 3 मार्च यानी सोमवार को राज्य का बजट पेश किया गया है. उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया, यह बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट है. इस बार के बजट को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया  है और सभी वर्गों को साधने की कोशिश भी की गई है. 

बिहार सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है. पिछले साल सरकार ने 2 लाख 78 हजार करोड़ का बजट पेश किया था, जो इस बार के बजट से 38 हजार 169 करोड़ रुपये कम था. इसके बावजूद बिहार का बजट कई राज्यों के बजट से कम है. यह तब है जब बिहार देश का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है. 

हाल ही में उत्तर प्रदेश ने पेश किया था बजट

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया था. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दौरान 8 लाख करोड़ से अधिक का बजट विधानसभा में पेश किया था. उत्तर प्रदेश के बजट के आगे बिहार का बजट आधा भी नहीं है. यूपी की जनसंख्या 24.1 करोड़ है और यह देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है. इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है. महाराष्ट्र की जनसंख्या 13 करोड़ से ज्यादा है. इस राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 6,12,293 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था. वहीं, तीसरे नंबर पर बिहार है. इस राज्य की आबादी 10 करोड़ से ज्यादा है. 

किस नंबर पर है बजट के ममाले में बिहार

बिहार ने इस साल 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. आबादी के लिहाज से बिहार देश में तीसरे नंबर पर है. हालांकि, कई राज्य ऐसे हैं जो आबादी में कम होने के बावजूद बिहार से बड़ा बजट पेश करते हैं. इसमें असम, कर्नाटक, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य हैं. इन सभी राज्यों का बजट बिहार के बजट से ज्यादा है. असम ने जहां वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 3 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया था तो वहीं, मध्य प्रदेश ने भी 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था.  

यह भी पढ़ें: हिंदी की पहली कविता से लेकर कहानी तक, कब लिखी और किसने लिखी? जान लें पूरा इतिहास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget