एक्सप्लोरर

इस ट्रेन से सफर करने पर नहीं लगता किराया, जानिए किस रूट पर चलती है 'मुफ्त स्पेशल'

इस ट्रेन का नाम है भांगड़ा-नंगल ट्रेन, जो पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चलती है. दरअसल, इस ट्रेन को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा नंगल और भाखड़ा के बीच चलाया जाता है.

ट्रेन के बढ़ती किराए को लेकर अक्सर लोग शिकायत करते हैं. लोगों का कहना होता है कि सरकार रेलगाड़ियों में उतनी ज्यादा सुविधा नहीं देती जितना उनसे किराया वसूल लेती है. लेकिन अगर हम कहें कि इस देश में एक ट्रेन ऐसी भी है जिसमें यात्रा करने के लिए एक रुपए भी किराया नहीं देना पड़ता... तो क्या आप यकीन कर पाएंगे. भारत में हर रोज़ 12 हज़ार से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं. इन सब में यात्रा करने के लिए यात्रियों को तय शुल्क देना पड़ता है. लेकिन पिछले 74 सालों से देश में एक ट्रेन यात्रियों को मुफ्त में सफर करा रही है.

किस रूट पर चलती है ये ट्रेन

इस ट्रेन का नाम है भांगड़ा-नंगल ट्रेन, जो पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चलती है. दरअसल, इस ट्रेन को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा नंगल और भाखड़ा के बीच चलाया जाता है. दुनियाभर से लोग इस मशहूर बांध को देखने आते हैं और इस ट्रेन में मुफ्त में यात्रा का लुफ्त उठाते हैं.

कब शुरू हुई थी ये ट्रेन

भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन साल 1948 में शुरू की गई थी. आपको बता दें इसी वक्त भाखड़ा नांगल बांध का निर्माण कराया जा रहा था. इस ट्रेन को शुरू करने की जरूरत इसलिए महसूस हुई, क्योंकि जब भाखड़ा और नंगल डैम तैयार किया गया तो इनके बीच परिवहन की कोई सुविधा मौजूद नहीं थी, ऐसे में बांध बनाने के लिए जब बड़े-बड़े औजारों और मशीनों की जरूरत पड़ी तो उसे यहां रेलवे के माध्यम से पहुंचाने का फैसला किया गया और तभी से यह ट्रेन कहां चल रही है.

रोजाना 800 से ज्यादा यात्री करते हैं सफर

साल 1948 में शुरू की गई इस ट्रेन में तब से लेकर आज तक हर रोज कई यात्री सफर करते हैं. पहले यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन अब इसमें रोजाना 800 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं. यह ट्रेन शिवालिका पहाड़ियों से होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचने में लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय करती है.

पुराने जमाने के डिब्बे

इस ट्रेन की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसकी बनावट आज से कई साल पुरानी है, यहां तक की इस ट्रेन के कोच के डिब्बे पूरी तरह से लकड़ी के बने हैं. पहले इस ट्रेन में 10 बोगियां हुआ करती थीं, लेकिन अब इस ट्रेन में सिर्फ तीन बोगियां हैं. इनमें से एक टूरिस्ट और 1 महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: ये कैसे पता चलता है कि आपकी कॉल कोई रिकॉर्ड कर रहा है? क्या उसी टाइम ही चल जाता है पता? जानिए   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
MLA या MLC, कौन ज्यादा ताकतवर? समझें दोनों की पावर
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?
45 पैसे में रेलवे कैसे देता है 10 लाख का इंश्योरेंस, क्यों नहीं होता नुकसान?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget