एक्सप्लोरर

ये कैसे पता चलता है कि आपकी कॉल कोई रिकॉर्ड कर रहा है? क्या उसी टाइम ही चल जाता है पता? जानिए   

इन दिनों ऑनलाइन कई ऐसी ऐप्स हैं जो वॉइस कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा देती हैं. जानिए ये आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं. 

इंटरनेट की इस दुनिया में लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर बड़े चिंतित हैं. इंटरनेट ने जहां एक ओर हमारी जिंदगी सरल बना दी है तो वहीं दूसरी ओर प्राइवेसी नाम का शब्द हम सभी की जिंदगी से गायब होते जा रहा है. हम सभी ये चाहते हैं कि हमारी बातें कोई दूसरा न जान पाए, अगर हम किसी के साथ फोन पर बात या चैट कर रहे हैं तो ये भी हम अपने तक ही सीमित रखना चाहते हैं. लेकिन, इंटरनेट की इस दुनिया में आप या हम इस बात की कतई गारंटी नहीं ले सकते कि हमारी बात कोई दूसरा सुन या पढ़ नहीं रहा है. क्योंकि एक छोटी सी गलती हमारी प्राइवेसी को खत्म कर देती है. 

इन दिनों स्मार्टफोन के लिए कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो वॉइस कॉल रिकॉर्डिंग करने की सुविधा लोगों को देते हैं. कई मोबाइल फोन कंपनियां तो ये फीचर इनबिल्ट करके ही लोगों को फोन में देती हैं. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप ये कैसे पता कर सकते हैं कि आपकी कॉल कोई रिकॉर्ड कर रहा है या नहीं. बिना इजाजत के किसी की कॉल रिकॉर्ड करना भी एक प्रकार की चोरी है. ऐसा करना भारतीय संविधान के आर्टिकल 21 के विरुद्ध है. यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई हो सकती है.

इस तरह पहचाने की कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं

-कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं के लिए थंब रूल तो यही है कि यदि आपके पास कोई कॉल आती है या आप कहीं कॉल करते हैं और कुछ सेकंड या मिनट के बाद आपको मोबाइल फोन पर बीप की आवाज सुनाई देती है तो इसका मतलब है कि आपकी कॉल कोई रिकॉर्ड कर रहा है. कई बार जब सामने वाला व्यक्ति ऐप्स के माध्यम से कॉल रिकॉर्ड कर रहा होता है तो ऐप एक आवाज भी करता है जिससे ये पता लगता है कि वॉइस कॉल रिकॉर्ड हो रही है.

-अगर कॉलिंग के दौरान आपका मोबाइल फोन बहुत ज्यादा हीट हो रहा है तो हो सकता है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही हो. दरअसल, हैकर्स आपके मोबाइल फोन में ऐसे सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते हैं जो कॉल रिकॉर्डिंग को लगातार दूसरी जगह भेजते हैं जिससे मोबाइल फोन हीट होने लगता है.

-अगर कॉलिंग पर सामान्य से ज्यादा डाटा की खपत हो रही है तो हो सकता है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही हो. डाटा की खपत को जरूर चेक करें. अगर कॉल रिकॉर्ड करने वाले सॉफ्टवेयर ज्यादा डाटा की खपत कर रहे हैं तो समझ जाइए कि ये आपकी कॉल रिकॉर्डिंग कहीं और भेज रहें हैं. ऐसा भी हो सकता है कि ये ऐप्स किसी सर्वर पर आपकी जानकारी अपलोड कर रहे हो.

-यदि आपके स्मार्टफोन में पॉपअप ऐड और मैसेज आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपका मोबाइल फोन स्पाई किया जा रहा है जिसके जरिए आपकी निजी जानकारी चुराई जा सके.

-यदि आप फोन को इस्तेमाल नहीं कर रहें हैं और इसके बावजूद मोबाइल फोन की स्क्रीन ऑन हो गई है या अपने आप ये साइलेंट मोड में चले गया है तो इसका मतलब है कि आपके मोबाइल फोन की जासूसी की जा रही है और आपकी निजी जानकारी या कॉल रिकॉर्ड चुराई जा रही हैं.

-मोबाइल फोन की स्क्रीन के ऊपर अगर माइक का पैनल बिना जरूरत के बना दिखाई देता है तो समझ जाइए कि आपकी कॉल या बातें रिकॉर्ड हो रही है.


बचने के लिए ये करें

अगर आप इनमें से किसी भी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो तुरंत मोबाइल फोन का डाटा बैकअप करें और इसे फैक्ट्री रिसेट कर दें. अगर आप लापरवाही बरते हैं तो हो सकता है कि आपकी निजी जानकारी या अकाउंट साफ हो जाए.

यह भी पढ़ें:

ये है वो तरीका, जिससे रेलवे स्टेशन पर फ्री में चलेगा इंटरनेट... ट्रेन पकड़ने से पहले ध्यान रखें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
1 नवंबर से नया नियम लागू, अब नंबर के साथ दिखेगा कॉलर का असली नाम
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget