एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे भीड़ वाले शहरों में दूसरे नंबर पर है भारत का ये शहर, 10 किलोमीटर के सफर में लगता है इतना वक्त

डेनमार्क की टॉम-टॉम नामक संस्था की ओर से ट्रैफिक इंडेक्स 2022 नाम की एक रिपोर्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में भारत के दो शहर टॉप-10 में हैं. आइए जानते हैं ये कौन से शहर हैं

Most Crowded Cities In The World: दुनियाभर के हर बड़े शहर में भीड़-भाड़ इतनी बढ़ गई है कि यहां ट्रैफिक की समस्या आम हो गई है. शहरों में बढ़ता ट्रैफिक हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन गया है. आज के इस दौर में बड़े शहरों में वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि थोड़ी दूरी तय करने में भी जरूरत से ज्यादा वक्त खर्च हो जाता है. डेनमार्क की एक संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उसने दुनियाभर के कुछ भीड़ वाले शहरों के बारे में बताया है, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के एक शहर का नाम है.

इसके अलावा इस लिस्ट में भारत के एक और शहर का नाम भी है. आइए जानते हैं ये कौन-से शहर हैं और वहां कितने किलोमीटर तय करने में कितना समय लग जाता है. डेनमार्क की टॉम-टॉम नामक संस्था की ओर से ट्रैफिक इंडेक्स 2022 नाम की एक रिपोर्ट जारी की गई है. जिसमें बताया गया है कि संस्था ने यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए करीब 6 महाद्वीपों के 56 देशों से 389 शहरों को इसमें शामिल किया था और उनमें ट्रैफिक का डाटा इकट्ठा किया था.

भारत के ये दो शहर टॉप-10 में

सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों की इस लिस्ट में भारत के दो शहरों का नाम शामिल है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर बेंगलुरू है और छठे नंबर पर महाराष्ट्र का पुणे शहर है. रिपोर्ट कहती है कि बेंगलुरू में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में किसी भी व्यक्ति को औसतन 29 मिनट 10 सेकेंड का समय लग जाता है. बेंगलुरू में वाहनों की औसतन रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है. वहीं, दूसरी तरह महाराष्ट्र के पुणे में 10 किलोमीटर तय करने में लगभग 27 मिनट 20 सेकेंड का समय लग जाता है. पुणे में भी वाहनों की औसतन स्पीड 18 किलोमीटर प्रति घंटा है.

दुनिया के टॉप-10 भीड़ वाले शहर

दुनियाभर में सबसे ज्यादा ट्रैफिक और भीड-भाड़ वाले टॉप-10 शहरों में पहले नंबर पर ब्रिटेन का लंदन शहर है. लंदन में ट्रैफिक इतना ज्यादा है कि यहां आपको 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसमत 36 मिनट 20 सेकेंड का समय लग जायेगा. लंदन में वाहनों की औसतन स्पीड 14 किलोमीटर प्रति घंटा है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर है भारत का बेंगलुरू और तीसरे नंबर पर आयरलैंड का डबलिन है. डबलिन में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 28 मिनट 30 सेकेंड का समय लगता है. इसके बाद लिस्ट में जापान का सैपरो, इटली का मिलान, भारत का पुणे, रोमानिया का बुचारेस्ट, पेरू का लीमा, फिलीपींस का मनीला शहर और कोलंबिया का बोगोटा शहर आता है.

भारत के और शहर भी हैं शामिल

इस लिस्ट में बेंगलुरू और पुणे के अलावा भी देश के कई और शहर शामिल हैं. इस लिस्ट में 34वें नंबर पर नई दिल्ली आता है. देश की राजधानी में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 22 मिनट 10 सेकेंड का समय लगता है. इसके बाद 47वें नंबर पर मुंबई शहर भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें - आंसू क्यों आते हैं? क्या रोने का भी कोई फायदा होता है? पढ़िए क्या कहता है विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget