एक्सप्लोरर

क्या आपकी बीयर में भी है नाइट्रोसेमाइन, पूरी दुनिया इससे डरी हुई है

यूरोपियन हेल्थ एक्सपर्ट ने कुछ समय पहले एक रिसर्च किया और पाया कि बीयर और प्रोसेस्ड मीट में मिलने वाला तत्व नाइट्रोसेमाइन कई तरह के कैंसर का कारक है.

दुनिया में बीयर के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. गर्मी के मौसम में अक्सर वीकेंड पर आपको लोग बीयर पार्टी करते मिल जाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी बीयर में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जिससे अब पूरी दुनिया डरी हुई है. चलिए जानते हैं कि आखिर इस नाइट्रोसेमाइन का असर हमारे शरीर पर कितना ज्यादा पड़ता है. इसके साथ ही ये भी जानते हैं कि आखिर ये बीयर में आता कहां से है.

नाइट्रोसेमाइन कितना खतरनाक है

यूरोपियन हेल्थ एक्सपर्ट ने कुछ समय पहले एक रिसर्च किया और पाया कि बीयर और प्रोसेस्ड मीट में मिलने वाला तत्व नाइट्रोसेमाइन कई तरह के कैंसर का कारक है. खासतौर से लंग्स, ब्रेन, लिवर, किडनी, गला और पेट के कैंसर में नाइट्रोसेमाइन का बड़ा रोल है. यूरोपिय यूनियन के हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा है कि अगर नाइट्रोसेमाइन आपके शरीर में लगातार जाता रहा तो आपको कैंसर होने की संभावना किसी सामान्य इंसान के मुकाबले ज्यादा हो सकती है. चलिए अब जानते हैं कि आखिर बीयर में नाइट्रोसेमाइन आता कहां से है.

बीयर में कहां से आता है नाइट्रोसेमाइन

अगर आपको लगता है कि नाइट्रोसेमाइन कोई केमिकल है, जिसे बीयर बनाने वाली कंपनियां अलग से बीयर में मिलाती हैं तो आप गलत हैं. दरअसल, बीयर में नाइट्रोसेमाइन अपने आप उसके निर्माण के समय में बनता है. इसके बनने की प्रक्रिया को समझें तो ये तब शुरू होती है, जब नाइट्रेट या नाइट्राइट यौगिक अमाइन नामक यौगिकों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी में महंगी हरियाणा में सस्ती क्यों बिकती है बीयर, वजह सिर्फ टैक्स है या कुछ और?

आपको बता दें, अमाइन बीयर में मौजूद हॉप्स और अन्य अवयवों से प्राप्त होते हैं. जबकि, नाइट्रेट या नाइट्राइट का स्रोत आमतौर पर पानी होता है, जिसे बीयर बनाते समय उपयोग किया जाता है. आसान भाषा में समझाएं तो बीयर के निर्माण के समय रासायनिक प्रक्रियाओं के दौरान यौगिकों की प्रतिक्रिया की वजह से नाइट्रोसेमाइन का निर्माण होता है.

और आसान भाषा में समझिए

दरअसल, बीयर में नाइट्रोसेमाइन का मुख्य स्रोत माल्टिंग प्रक्रिया है. यानी जब अनाज को बीयर बनाने के लिए माल्ट किया जाता है, तो हाई टेंपरेचर पर यह प्रक्रिया नाइट्रोजन युक्त यौगिकों को अमाइन में बदल देती है. इसके अलावा, जब बीयर को पकाया जाता है यानी गरम किया जाता है, तब नाइट्रोजन युक्त यौगिक नाइट्रोसेमाइन में बदल जाते हैं.

हालांकि, बीयर बनाने वाली कंपनियां इसके नियंत्रण के लिए कई तरह के तकनीकों का इस्तेमाल करती हैं. महंगी बीयर में नाइट्रोसेमाइन की मात्रा बेहद कम होती है, जबकि सस्ती कीमत वाली बीयरों में नाइट्रोसेमाइन की मात्रा अधिक होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि, सस्ती बीयरों को बनाने की प्रक्रिया में इतनी सावधानी नहीं बरती जाती.

ये भी पढ़ें: भारत इस देश से मंगाता है करोड़ों की शराब, लोग करते हैं सबसे ज्यादा पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
पैलेट गन में कितने तरह के कारतूस लग सकते हैं, कौन सा होता है सबसे ज्यादा खतरनाक?
India Road Accidents: भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
भारत में हर दिन सड़क हादसे में चली जाती है इतने लोगों की जान, आंकड़ा सुनकर नहीं होगा यकीन
Monsoon Session 2026: राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
राज्यसभा के एक सेशन में कितने रुपये होते हैं खर्च, जानें कार्यवाही स्थगित होने पर कितना नुकसान?
National Emergency India: 1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?
1975 की तरह देश में इमरजेंसी लगाना अब क्यों है असंभव, जानें सरकार के लिए कितना कठिन होगा यह फैसला?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget