एक्सप्लोरर

भीमराव अंबेडकर के ये थे आखिरी शब्द, जानें किस चीज का किया था जिक्र

बाबा साहेब की पत्नी माईसाहेब उनके आखिरी वक्त में साथ ही थीं. उन्होंने इन अंतिम 24 घंटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, "6 दिसंबर की सुबह जिसकी शुरुआत 'सूर्यास्त' से हुई थी."

Baba Saheb Bhimrao Ambedkar: डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के बाद से सियासत गरमाई हुई है. संसद से लेकर सड़क तक घमासान मचा हुआ है. नौबत यहां तक आ गई कि संसद भवन में धक्का-मुक्की हुई, जिसमें बीजेपी सांसदों को चोट भी आई. हालांकि, हम यहां बाबा साहेब पर हो रही राजनीति पर बात नहीं करेंगे, हम बाबा साहेब के उन आखिरी 24 घंटों के बारे में बात करेंगे, जो उन्होंने अपने निधन से पहले बिताए. 

6 दिसंबर, 1956 को संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का निधन हो गया था. जीवन भर भारत के शोषितों और कमजोर तबके लिए संघर्ष करने वाले बाबा साहेब के आखिरी 24 घंटों और उनके अंतिम शब्दों के बारे में उनकी पत्नी सविता अंबेडकर (माईसाहेब) ने विस्तार से लिखा है. 

बाबा साहेब के साथ थीं माईसाहेब

बाबा साहेब की पत्नी माईसाहेब उनके आखिरी वक्त में साथ ही थीं. उन्होंने इन अंतिम 24 घंटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. माईसाहेब ने लिखा है कि निधन से एक दिन पहले यानी 5 दिसंबर को बाबा साहेब सुबह 8.30 बजे सोकर उठ गए थे. बाबा साहेब ने माई साहेब के साथ चाय पी और लॉन में बैठकर कुछ बातें कीं. इसी दौरान बाबा साहेब के सचिव नानकंद रत्तू उनके पास आ गए और चाय पीने के बाद वे दफ्तर के लिए रवाना हो गए. माई साहेब आगे लिखती हैं कि बाबा साहेब ने अखबार पढ़े, इसके बाद उन्हें दवाएं और इंजेक्शन दिए गए. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाबा साहेब लाइब्रेरी में बैठकर अपनी किताब 'द बुद्धा एंड हिज धम्मा' की प्रस्तावना लिख रहे थे, जब माईसाहेब ने उन्हें लंच के लिए बुलाया. बाबा साहेब ने लंच किया और सोने चले गए. 

बाबा साहेब के आखिरी शब्द

माई साहेब अपनी किताब में लिखती हैं कि शाम को बाबा साहेब ने जैन पुजारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. उनके विदा लेने के बाद वह मन ही मन में 'बुद्धम शरणम् गच्छामि' का पाठ करना शुरू कर दिया. माई साहेब के अनुसार, जब भी बाबा साहेब अच्छे मूड में होते थे तो वे बुद्ध वंदना और करीब के दोहे का पाठ करते थे. माईसाहेब आगे लिखती हैं कि रात का खाना खाने के बाद बाबा साहेब ने कबीर का दोहा 'चलो कबीर तेरा भवसागर डेरा' गाया और छड़ी का सहारा लेकर अपने बेडरूम की तरफ चल पड़े. 

और चले गए बाबा साहेब

माईसाहेब ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि बाबा साहेब को देर रात तक लिखने-पढ़ने की आदत थी. हालांकि, वह उस दिन साढ़े ग्यारह बजे ही सोने चले गए. यही रात बाबा साहेब की जिंदगी आखिरी रात साबित हुई और 6 दिसंबर को बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण हो गया. बाबा साहेब के निधन की खबर पूरे देश में आग की तरह फैली और हर कोई सदमें में आ गया. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. 

यह भी पढ़ें: भीमराव अंबेडकर के साथ स्कूल में हुई थी ये शर्मनाक हरकत, जिसके बाद बदल गई उनकी जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
मंगल पर देखने को मिलता है नीला सूर्यास्त, जानें पृथ्वी से क्यों है यह उलट?
First Metro in India: भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
भारत में सबसे पहले कब और किसे आया था मेट्रो का विचार?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
एटीएम में कितने पैसे भरे जाएंगे कौन करता है तय, महीने में कितनी बार भरा जाता है यह?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?
किस राज्य के लोग कितने पढ़े-लिखे, यह कौन और कैसे करता है तय?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget