एक्सप्लोरर

Aurangzeb Tomb Row: देशभर में हरे रंग को लेकर उठ रहे सवाल, जान लीजिए इस कलर का इतिहास

Aurangzeb Tomb Row: नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा है. इस दौरान विरोध में हरे रंग का कपड़ा भी जलाया गया. इस्लाम में हरे रंग को पवित्र मानते हैं, ऐसे में चलिए इस रंग का इतिहास जानें.

Aurangzeb Tomb Row: औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. नागपुर के महाल और हंसपुरी में सोमवार की रात हिंसा भड़क गई और इस वजह से कई लोग घायल हुए हैं. हिंसा के क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हुआ है. दरअसल वहां औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर दक्षिणपंथी समूहों ने जमकर विरोध जताया और विरोध स्वरूप हरे रंग के कपड़े को जलाया. इससे अफवाह फैली कि इस्लाम की पवित्र पुस्तक को जलाया गया है. इसी वजह से तनाव बढ़कर हिंसा शुरू हो गई. अब आप ये भी जान लीजिए कि आखिर मुसलमानों में हरे रंग का इस्तेमाल क्यों होता है और इसका इतिहास क्या है. 

मुसलमानों को क्यों प्रिय है हरा रंग

कुरान को इस्लाम की सबसे पवित्र पुस्तक माना जाता है. इस किताब की सूरह इंसान की आयत नंबर 21 में अल्लाह ने हरा लिबास जन्नती लोगों का बताया है. वहीं हरे रंग को लेकर हदीस के संग्रह की किताब- सुनन अबू दाऊद में लिखा गया है कि हजरत अबू रमसा (रजी) बयान करते हैं जब मैं अपने पिता के साथ पैगंबर मोहम्मद के पास गया तो मैंने पैगंबर मोहम्मद पर सब्ज यानि हरे रंग की दो चादरें देखीं. 

हरे रंग का इतिहास

प्राचीन मिस्र से लेकर आधुनिक समय तक, हरे रंग का इतिहास रंग के रूप में अलग और जटिल रहा है. ये उर्वरता, जीवन, और प्रकृति से जुड़ा है, लेकिन साथ ही इसको ईर्ष्या और बीमारी से भी जोड़ा जाता है. यूनानियों ने वर्डीग्रिस नामक हरे रंग के रंगद्रव्य का उपयोग किया, जो तांबे के साथ शराब को मिलाकर बनाया जाता था. रोमनों ने हरे रंग को जीत और वसंत से जोड़ा, और अपने विजयी सेनापतियों के लिए हरे रंग के लॉरेल का इस्तेमाल किया. वहीं मध्य युग के दौरान हरे रंग के दो अर्थ थे. यह दरबारी प्रेम और इसके विपरीत ईर्ष्या और बीमारी दोनों का प्रतीक था. वहीं मुस्लिम संस्कृति में हरा रंग जन्नत और पैगंबर मुहम्मद का पसंदीदा रंग माना जाता था.

हरे रंग के पीछे साइंस

इस्लाम में तो हरा रंग पवित्र माना जाता है, लेकिन इसके अलावा इस रंग को लेकर विज्ञान के भी कुछ तर्क हैं. हरा रंग विजुअल स्पेक्ट्रम में 520-570 नैनोमीटर के तरंगदैर्ध्य के बीच आता है. यह रंग इंसानों की आंखों के लिए अच्छा माना जाता है. इस रंग से आंखों में तनाव कम मबसूस होता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sajjan Kumar Death: सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
सज्जन कुमार से पहले कौन-कौन से नेता जेल में गंवा चुके जान? देखें पूरी लिस्ट
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
चीनी के प्रोडक्शन में भारत दूसरा, कौन-सा देश पहले नंबर पर?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
वंदे मातरम को लेकर अंग्रेज क्या सोचते थे, कब-कब लगाया प्रतिबंध?
 XI JINPING Dinner Menu: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget