एक्सप्लोरर

क्या वाकई स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, आखिर उन्हें वापस क्यों नहीं ला पा रहा नासा?

नासा ने सुनीता विलियम्स को वापस लाने के लिए फरवरी, 2025 के लिए मिशन तैयार किया था. अब यह मिशन एक महीने के लिए टल गया है.अपडेट के मुताबकि, मार्च 2025 से पहले दोनों की वापसी नहीं हो पाएगी.

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर स्पेस में फंस गए हैं. उन्हें अंतरिक्ष में 8 दिन बिताकर धरती पर वापस आना था, लेकिन 6 महीने बीत चुके हैं और दोनों अंतरिक्ष यात्री अभी भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर ही हैं. ऐसा नहीं है कि नासा ने उन्हें वापस लाने की कोशिश नहीं की, लेकिन हर बार किसी न किसी समस्या के कारण दोनों की वापसी को टाल दिया गया. 

आखिरकार, नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए फरवरी, 2025 के लिए मिशन तैयार किया था. हालांकि, अब यह मिशन भी एक महीने के लिए टल गया है. नासा की ओर दिए गए अपडेट के मुताबकि, मार्च 2025 से पहले दोनों की वापसी नहीं हो पाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस के लिए कब रवाना हुए थे? क्या वाकई सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंस चुकी हैं? आखिरी नासा उन्हें वापस क्यों नहीं ला पा रहा है. 

6 जून को ISS पर पहुंची थीं सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स और उनके सहयात्री बुच विल्मोर बीते 6 महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुई हैं. दोनों इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर हैं. दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर स्पेस में गए थे, जो 6 जून को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था. दोनों एस्ट्रोनॉट्स को 8 दिन में वापस लौटना था, इसी दौरान स्टारलाइनर में तकनीकी समस्या आ गई, जिसके बाद चालक दल के बिना ही स्टारलाइनर पृथ्वी पर वापस लौट आया. स्टारलाइनर 6 सितंबर को सफलतापूर्वक वापस लौटा था. इस बारे में NASA ने बताया था कि स्टारलाइनर के साथ दोनों यात्रियों को वापस लाना काफी जोखिम भरा था. 

NASA ने तैयार किया अगला मिशन

बोइंग के स्टारलाइनर के धरती पर वापस आने के बाद सुनीता विलियम्स और विल्मोर की वापसी के लिए नासा ने अगला मिशन तैयार किया. इसके तहत 24 सितंबर को स्पेसएक्स क्रू-9 को लॉन्च किया गया. नासा ने इस मिशन के तहत चार की जगह सिर्फ दो अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा था. अंतरिक्ष यान की दो सीटें खाली रखी गई थीं, जिससे फरवरी में वापसी के समय विलियम्स और विल्मोर धरती पर वापस आ सकें. 

अब क्यों टला मिशन?

अब नासा ने कहा है कि जिस क्रू-10 को क्रू-9 की जगह स्पेस में भेजा जाना था, उसकी लॉन्चिंग मार्च 2025 से पहले नहीं हो पाएगी. नासा ने कहा है कि फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने से पहले क्रू के पहले सेट को लॉन्च करने की जरूरत है, इसलिए अगले मिशन को एक महीना आगे बढ़ा दिया गया है. बता दें, नासा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हर 6 महीने में अंतरिक्ष यात्रियों का सेट भेजता है. इसी के तहत क्रू-10 स्पेस स्टेशन में क्रू-9 की जगह लेगा. 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम समुदाय में क्या बहन को मिलता है भाई की प्रॉपर्टी में हिस्सा, क्या कहता है मुस्लिम पर्सनल लॉ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
क्या अकेले घर और अंधेरे कमरे में बुलाने पर सच में मिलने आती हैं आत्माएं? डरा देगा ये सच
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget