एक्सप्लोरर

धरती के अलावा ये है वो ग्रह, जहां वैज्ञानिकों को है सोना पाए जाने की संभावना!

Gold: अंतरिक्ष में आलू की तरह आकार वाला एक क्षुद्रग्रह सोने, बहुमूल्य धातु प्लेटिनम, आयरन और निकल से बना है. जिसका व्यास लगभग 226 किमी है. इसपर खासतौर से लोहे की भरपूर मात्रा है.

Gold In Space: धरती से अभी तक लगभग 2 लाख टन सोने का खनन किया जा चुका है. खगोलविदों का कहना है कि धरती से अब तक लगभग 80 प्रतिशत सोने का खनन किया जा चुका है. ऐसे में धरती पर से सोना खत्म होने पर वैज्ञानिकों को किसी ऐसे ग्रह की तरफ रुख करना होगा जहां सोना मिल सके. सवाल है कि क्या कोई ऐसा ग्रह है, जहां सोना मिल सकता है? अंतरिक्ष अपने-आप में काफी सारे रहस्यों को समेटे हुए है. जिनमें से ज्यादातर तक तो इंसान अभी पहुंचा भी नहीं है. अब यहां बेशकीमती सोना और हीरे-जवाहरात मिलने की उम्मीदें भी हैं. दरअसल, वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में एक ऐसा ग्रह मिला है, जो धरती के हर एक इंसान को करोड़पति बना सकता है.

अंतरिक्ष में यहां है सोना
मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीचों-बीच एक 16-साइकी (16 Psyche) नाम का क्षुद्रग्रह है. आलू की तरह आकार वाला ये क्षुद्रग्रह सोने, बहुमूल्य धातु प्लेटिनम, आयरन और निकल से बना है. सोने से बने इस एस्टेरॉयड का व्यास लगभग 226 किलोमीटर है. इस क्षुद्रग्रह पर खासतौर से लोहे की भरपूर मात्रा है. अंतरिक्ष विशेषज्ञों के अनुसार इस एस्टेरॉयड पर मौजूद लोहे की कुल कीमत करीब 8000 क्वॉड्रिलियन पाउंड है. आसान तरीके से समझें तो 8000 के बाद 15 शून्य और लगाने होंगे.

हर एक इंसान के पास होंगे इतने करोड़
द टाइम्स.को.यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर इसे धरती पर लाने, बेचने या इसके इस्तेमाल में कामयाब हो सके तो धरती पर मौजूद हरे एक व्यक्ति को लगभग 9621 करोड़ रुपये मिल सकेंगे. गौरतलब है कि विशेषज्ञों ने यह कीमत सिर्फ उस एस्टेरॉयड में मौजूद लोहे की बताई है. उसपर मौजूद सोने और प्लेटिनम की कीमत के बारे में तो गणना ही नहीं की गई है. वैज्ञानिक और खनन विशेषज्ञ स्कॉट मूर ने फॉक्स न्यूज से अपनी एक बातचीत में बताया था कि इस एस्टेरॉयड पर जितना सोना हो सकता है, वो दुनियाभर की सोने की इंडस्ट्री के लिए खतरा बन सकता है.

धरती पर कहां से आया सोना?
16-साइकी पर सोना होने की बात के बाद से ही एक और चर्चा जोरों पर आई थी कि धरती पर सोना कहां से आया? बहुत से वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सोना धरती की प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि यह अंतरिक्ष के उल्कापिंडों से आई धातु है. वैज्ञानिक जॉन एमस्ली का दावा है कि यह धातु अंतरिक्ष से उल्का पिंडों के रूप में धरती पर आई है, इसी कारण यह धरती के सिर्फ बाहरी हिस्से में मिलता है. 

यह भी पढ़ें -

क्यों सस्ता होता है स्टूडियो अपार्टमेंट? जानिए इसमें कितनी जगह मिलती है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget