एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे हाईटेक प्लेन में उड़ान भरते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति, पलक झपकते ही कमांड सेंटर में हो जाता है तब्दील

Air Force One Plane: अमेरिकी राष्ट्रपति को एक देश से दूसरे देश लेकर जाने वाला प्लेन एयरफोर्स वन खास तरह के डिजाइन किया गया है, ये एक चलता-फिरता कमांड सेंटर है.

Air Force One Plane: भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंच रहे हैं. जब भी अमेरिकी राष्ट्रपति विदेश जाते हैं तो उनके साथ उनकी पूरी सिक्योरिटी भी पहुंचती है. इसके अलावा जिस प्लेन में अमेरिका के राष्ट्रपति उड़ान भरते हैं वो भी इतना हाईटेक है कि हवा में रहते हुए ही राष्ट्रपति तमाम काम कर सकते हैं, साथ ही इस प्लेन पर किसी भी तरह का हमला होना लगभग नामुमकिन सा है. आइए जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के प्लेन 'एयरफोर्स वन' की क्या है ताकत और खूबियां...

कमांड सेंटर में बदल जाता है प्लेन
अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर जाने वाले प्लेन को अमेरिका में एयरफोर्स वन के नाम से जाना जाता है. ये प्लेन अपने आप में एक छोटा व्हाइट हाउस है. अमेरिका पर किसी भी तरह के हमले की स्थिति में ये प्लेन एक कमांड सेंटर में तब्दील हो सकता है, यानी हवा में रहते हुए ही प्रेसिडेंट तमाम तरह के फैसले और कमांड दे सकते हैं. 

  • एयरफोर्स वन को इस तरह के डिजाइन किया गया है कि इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स का असर नहीं होता है. जरूरत पड़ने पर हवा में ही इसकी रि-फ्यूलिंग हो सकती है.
  • एयरफोर्स वन में इतना सिक्योर कम्यूनिकेशन सिस्टम है कि इसे किसी भी हाल में तोड़ा नहीं जा सकता है. हजारों फीट की ऊंचाई से भी राष्ट्रपति किसी भी देश के साथ संपर्क कर सकते हैं. 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति के इस खास प्लेन में एक सुईट भी होता है, जिसमें प्रेसिडेंट का बड़ा ऑफिस और कॉन्फ्रेंस रूम भी शामिल है. 
  • एयरफोर्स वन में एक मेडिकल रूम भी होता है, जिसमें हमेशा एक डॉक्टर होता है जो किसी भी तरह की सर्जरी या ऑपरेशन कर सकता है. विमान में दो किचन मौजूद हैं, जिनसे एक वक्त में 100 लोगों को खाना खिलाया जा सकता है. 
  • एयरफोर्स वन के पीछे हमेशा एक दूसरा विमान चलता है, जिसे डूम्सडे प्लेन कहते हैं. इस प्लेन में न्यूक्लियर बंकर और कमांड सेंटर होता है. ये किसी भी न्यूक्लियर अटैक को रोकने में सक्षम है.

एस्केप पॉड को लेकर कंफ्यूजन
अमेरिकी राष्ट्रपति के प्लेन को लेकर बनाई गई फिल्म एयरफोर्स वन में कई तरह की जानकारी सामने आई थी, इसमें दिखाया गया था कि इस प्लेन में एक कैप्सूल होता है, हमले की स्थिति में राष्ट्रपति इस कैप्सूल में बैठते हैं और जमीन पर गिरने के बावजूद सुरक्षित रहते हैं. बाद में एयरफोर्स की तरफ से इसे नकार दिया गया था. हालांकि बताया जाता है कि इस तरह के कई हाई सिक्योरिटी फीचर इस प्लेन में हो सकते हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों के चलते लीक नहीं किया जा सकता है. यही वजह है कि सुरक्षा तकनीक को लेकर एयरफोर्स वन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. 

ये भी पढ़ें - मरने के बाद सबसे ज्यादा देर तक जिंदा रहते हैं शरीर के ये अंग, इतनी देर में होता है ट्रांसप्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Delhi: बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
बड़े आंदोलन को संभालने के लिए कहां रिजर्व रहती है फोर्स? जानिए कितनी ताकतवर है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था
UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget