एक्सप्लोरर

अमेरिका के मुकाबले कितना ताकतवर है ईरान? जानें युद्ध हुआ तो कितने दिन टिक पाएगी सेना

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ उसका तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच ईरान ने चीन के साथ मिसाइल ईंधन को लेकर बड़ी डील की है, जिसके बाद तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है.

दुनिया में इस समय कई युद्ध लड़े जा रहें. कुछ देश सैन्य संघर्ष में व्यस्त हैं तो कुछ व्यापारिक. वहीं, कुछ देश जंग की कगार तक पहुंच गए हैं. इनमें से एक है ईरान. मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल की वजह से तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका भी नाराज है. अमेरिका ने सीधे तौर पर ईरान को धमकी दी है कि वह उसे परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दे सकता और अगर ऐसा होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. 

इस बीच ईरान ने चीन के साथ मिसाइल ईंधन की बड़ी डील की है. अगर इन संकेतों को देखें तो ईरान भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को तैयार कर रहा है और वह बड़ी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि अगर ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव होता है तो कौन-कितना भारी पड़ेगा? किस देश की सेना अधिक पॉवरफुल है? चलिए जानते हैं... 

महाशक्ति है अमेरिका

दुनिया में महाशक्ति देशों की बात आती है तो अमेरिका सबसे आगे खड़ा दिखता है. आधुनिक हथियारों की ही बात की जाए तो अमेरिका के पास दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार हैं, इसके अलावा अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत और घातक इंटेलीजेंस सिस्टम भी है. अगर ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रैंकिंग को देखें तो सैन्य शक्ति के मामले में अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है और यह पहले स्थान पर काबिज है. अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत आर्मी, एयरफोर्स और नेवी भी है. इसके अलावा वह एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है. दुनिया के कुछ ही देश हैं जो अमेरिका की सैन्य शक्ति का मुकाबला कर सकते हैं, हालांकि अमेरिका का पलड़ा फिर भी भारी ही दिखता है.  

कहां टिकती है ईरान की सेना?

ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स में ईरान की रैंकिंग 16वीं है. इसका मतलब यह हुआ कि ईरान, अमेरिका के सामने कहीं नहीं टिकता. अमेरिका के मुकाबले ईरान की नेवी और एयरफोर्स भी काफी कमजोर दिखाई देती है. ईरान की नेवी में सिर्फ 18,500 सैनिक हैं तो एयरफोर्स में 42 हजार सैनिक हैं. ईरान के पास 188 फाइटर जेट, 6 टैंकर फ्लीट और 13 अटैक हेलिकॉप्टर हैं. 

यह भी पढ़ें: समंदर से परमाणु बम क्यों फायर नहीं कर सकता है पाकिस्तान, यही है सबसे बड़ी कमजोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
मंगल ग्रह के चांद से मिट्टी क्यों लाना चाहता है जापान, इससे क्या फायदा?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget