एक्सप्लोरर

हॉवर्ड के प्रोफेसर का हैरान करने वाला दावा, इंसानों से पहले इस चीज से संपर्क में आएंगे एलियंस!

हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने दावा किया है कि ब्रह्मांड में अगर कहीं एलियंस है और भविष्य में कभी वो हम तक पहुंचते है, तो उनका संपर्क इंसानों से पहले AI से होगा. आइए जानते हैं.

AI Vs Aliens: अंतरिक्ष कई रहस्यों से भरा हुआ है, इंसान के लिए एल‍ियंस और उनकी दुनिया हमेशा से ही रहस्यमय रहे हैं. अक्सर बीच-बीच में एलियंस को लेकर कई दावे किए गए. वैज्ञानिक हमेशा से ही ब्रह्मांड में कहीं और मौजूद जीवन की तलाश करते रहे हैं. लेकिन वैज्ञानिकों के लिए आज भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सच में ब्रह्मांड में एलियन मौजूद हैं? अगर हां, तो इंसानों का उनसे कब संपर्क होगा? लेकिन एलियंस से संपर्क को लेकर हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का कुछ और ही कहना है. उनके मुताबिक भविष्य में अगर कभी एलियंस से संपर्क हुआ तो वह इंसानों से पहले AI से होगा.

हॉवर्ड के प्रोफेसर ने किया दावा

अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में अनआईडेंटिटीफाईड आब्‍जेक्‍ट यानी UFO दिखाई देने के दावे अक्सर हुए हैं. लेकिन इनकी वास्तविकता की पुष्टि नहीं हो पाई है. न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञान के प्रोफेसर एवी लोएब का कहना है कि एल‍ियंस का इंटेलिजेंस इंसानों से कहीं तेज है. उन्होंने दावा किया है कि वो इंसानों से पहले ऑर्टीफ‍िश‍िएल इंटेलिजेंस से संपर्क बनाने में सफल रह सकते हैं.

लंबे समय तक टिक सकता है AI 

उन्होंने अपनी God Vs Aliens डॉक्‍यूमेंट्री में कहा कि इंटरस्टेलर जर्नी इंसानों की अपेक्षा इलेक्‍ट्रानिक गैजेट्स से काफी अच्छे से की जा सकती है. क्योंकि यह काफी लंबी दूरी होती है, जिसे तय करने में बहुत लंबा समय लगता है. यहां तक क‍ि अगर सबसे करीब के तारों की भी बात करें तो वहां तक पहुंचने में भी करीब पचास हजार साल लग जायेंगे. इंसानों का इतने लंबे समय तक टिकना नामुमकिन है, जबकि AI टिक सकता है. इतना ही नहीं, हजारों सालों के बाद इसे फिर से कनेक्ट भी किया जा सकता है. इसलिए एलियंस इंसानों से पहले AI के कॉन्टैक्ट में आयेंगे.

स्पेस एजेंसियां भी कर रही AI तकनीक का इस्तेमाल

यही वजह है कि नासा सहित दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां पिछले कई सालों से आकाशगंगा और तारों का चार्ट बनाने और अन्य ग्रहों पर रोबोट भेजने के लिए AI टेक्नालॉजी का इस्तेमाल कर रही हैं. लोएब को उम्मीद है कि अगर इस ब्रह्मांड में कहीं एलियन मौजूद हैं और वो हमसे संपर्क बनाने की कोशिश करते हैं तो उनका संपर्क पहले AI से होगा.

यह भी पढ़ें - क्या होता है H1B वीजा, जिसका जिक्र अमेरिका में मोदी ने अपने भाषण में किया? जानिए किसको मिलता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?
दुनिया की सबसे नशीली शराब कौन सी, उसमें कितने % होता है अल्कोहल?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget