एक्सप्लोरर

दुनिया की किस फ्लाइट में सबसे ज्यादा बिकती है शराब, आंकड़ा जानकर ही उतर जाएगा 'नशा'

गुजरात के सूरत से थाईलैंड जाने वाली एक फ्लाइट में शराब इतनी ज्यादा बिकी कि सारे रिकॉर्ड ही टूट गए. इतने जाम छलकाए गए कि फ्लाइट में शराब का स्टॉक ही खत्म हो गया.

"पी शौक़ से वाइज़ अरे क्या बात है डर की, दोज़ख़ तिरे क़ब्ज़े में है जन्नत तिरे घर की..." शकील बदायूनी का यह शेर शराब के शौकीनों के लिए लिखा गया है. मसलन साकी यह नहीं देखते कि महफिल कहां जमी है, उन्हें बस एक प्याला चाहिए और जमकर शराब. आप सोच रहे होंगे कि हम इस शेर का जिक्र यहां क्यों रहे हैं? दरअसल, बात ही कुछ ऐसी है. अभी तक आपने मयखानों में शराब की सबसे ज्यादा बिक्री की खबरें सुनी होंगी, लेकिन यहां मामला उड़ान खटोले यानी हवाई जहाज का है. 

गुजरात के सूरत से थाईलैंड जाने वाली एक फ्लाइट में शराब इतनी ज्यादा बिकी कि सारे रिकॉर्ड ही टूट गए. इतना ही नहीं शराब के शौकीनों ने इतने जाम छलकाए कि फ्लाइट में शराब का स्टॉक ही खत्म हो गया, जिसके बाद एयरलाइंस को अपने पैसेंजर्स को शराब परोसने से मना करना पड़ा. 

डेब्यू फ्लाइट में ही टूटा रिकॉर्ड

मामला एयर इंडिया की फ्लाइट का है. बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट ने शुक्रवार को सूरत से थाईलैंड के लिए उड़ान भरी थी. चार घंटे की इस फ्लाइट में 175 यात्री और छह क्रू मेंबर्स थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्लाइट में 175 यात्रियों ने 15 लीटर शराब गटक ली, जिसकी कीमत लगभर 1.80 लाख रुपये थी. मामला यहां तक पहुंच गया कि फ्लाइट में शराब का स्टॉक खत्म हो गया और क्रू को शराब परोसने से मना करना पड़ा. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि शराब का स्टॉक खत्म नहीं हुआ था, जैसा कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि एयरलाइन ने उड़ान में अपनी अबतक की सबसे अधिक शराब की बिक्री के बाद यात्रियों को अनियंत्रित होने से बचाने के लिए उन्हें और शराब देने से मना कर दिया।

फ्लाइट में इतनी महंगी दारू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मात्र चार घंटे की फ्लाइट में 1.80 लाख रुपये की दारू की बिक्री हुई. ऐसे में आप शराब के दाम को लेकर हैरान हो गए होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. एयर इंडिया एक्सप्रेस में सिवास रीगल के 50 मिली मिनिएचर की कीमत 600 रुपये और रेड लेबल, बकार्डी व्हाइट रम, बीफईटर जिन और बीरा लेगर (बीयर) के 330 मिली 400 रुपये में बेचा जाता है. अधिकारियों का कहना है कि सूरत से थाईलैंड की इस उड़ान में सिवास रीगल और बीरा की अधिक डिमांड देखी गई. 

2 पैग से ज्यादा नहीं

एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि हाल के दिनों में यात्रियों द्वारा क्रू मेंबर्स से अभद्र व्यवहार किए जाने के कई मामले सामने आए हैं. ऐसे में कसी भी यात्री को 2 पैग या फिर 100 एमएल से ज्यादा शराब नहीं परोसी जाती है. हमारा चालक दल तभी ज़्यादा शराब परोस सकता है, जब कोई यात्री दो ड्रिंक के बाद भी खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे. 

यह भी पढ़ें: कुछ लोगों को इंजेक्शन से लगता है बेइंतहा डर, आखिर क्यों होता है ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?
क्या काम करते हैं हाजी मस्तान के बच्चे, क्या वे भी हैं क्रिमिनल?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget