एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश का ये है तुर्किए कनेक्शन, जानें किसके पास थी विमानों की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी

Air India Plane Crash: तुर्किए की कंपनी टर्किश टेक्निक एक ग्लोबल एविएशन सर्विस प्रोवइटर है. एयर इंडिया अपने बोइंग विमान के बेड़े को इसी कंपनी के पास मेंटेनेंस के लिए भेजता था.

गुजरात के अहमदाबाद में 12 मई को हुए विमान हादसे ने सभी को डरा कर रख दिया है. सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया का एक विमान क्रैश होकर एक बिल्डिंग पर गिर गया था, जिसके बाद विमान ने आग पकड़ ली. एयर इंडिया की यह फ्लाइट लंदन जा रही थी. इस प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों की मौत हुई है. इसके अलावा कुछ स्थानीय लोग भी मृतकों में शामिल हैं. 

एयर इंडिया का यह विमान क्यों क्रैश हुआ? इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि, सरकार की ओर से जांच के आदेश जारी किए जा चुके हैं. माना जा रहा है कि विमान के इंजन फेल होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ. हालांकि, एयर इंडिया प्लेन क्रैश का तुर्किए कनेक्शन भी निकलकर सामने आ रहा है. चलिए जानते हैं कि एयर इंडिया का तुर्किए से क्या नाता है? 

मेंटेनेंस का काम करती थी टर्किश कंपनी

तुर्किए की कंपनी टर्किश टेक्निक एक ग्लोबल एविएशन सर्विस प्रोवइटर है. भारत में भी कुछ एयरलाइंस इस कंपनी की क्लाइंट हैं, जिसमें एयर इंडिया और इंडिगो भी शामिल थे. जहां तक एयर इंडिया की बात है तो एयरलाइंस बोइंग 777 के बेड़े की मेंटेनेंस के लिए टर्किश टेक्निक के पास अपने विमानों को भेजती थी, जिसमें बुनियादी रखरखाव, पुनर्वास और रेट्रोफिट का काम किया जाता था. हालांकि, एयर इंडिया टर्किश कंपनी के साथ-साथ भारत की एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) व कुछ अन्य देशों में भी विमानों की मेंटेनेंस करवाती थी. 

पाक संघर्ष के बाद खत्म कर दिया था करार

बता दें, भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान का साथ दिया था, जिससे भारत में तुर्किए का बायकॉट शुरू हो गया. ऐसे में एयर इंडिया ने भी टर्किश टेक्निक के साथ अपने करार को खत्म कर लिया था. द हिंदू को दिए इंटरव्यू में एयर इंडिया के सीईआ व एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि कुछ विमान पहले से टर्किश टेक्निक के पास मेंटेनेंस के लिए गए हुए हैं. हालांकि, अन्य विमानों के लिए हम विकल्प की तलाश में हैं. 

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश के बाद कैसे कुछ ही सेकेंड में राख बन गए लोग, जानें कितना था टेंपरेचर

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget