एक्सप्लोरर

प्लेन क्रैश के बाद कैसे कुछ ही सेकेंड में राख बन गए लोग, जानें कितना था टेंपरेचर

Ahmedabad Air India Plane Crash: बीते दिन हुआ अहमदाबाद प्लेन क्रैश बहुत खतरनाक था. इस दौरान सिर्फ एक पैसेंजर की जान बची. पर यहां देखने वाली बात यह है कि आखिर इसमें लोग जिंदा क्यों नहीं बचे.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दौरान अलग-अलग खबरें सुनने को मिल रही हैं. इस दौरान समझने वाली बात यह है कि आखिर इसमें लोग जिंदा क्यों नहीं बचे. इस क्रैश में कुल 265 लोगों की मौत हो गई है. इस प्लेन क्रैश में यह पता चला है कि विमान एक बिल्डिंग से टकरा गया था और इसके बाद ब्लास्ट हो गया. इस दौरान इसका तापमान बहुत ज्यादा था. इस वजह से राहत और बचाव कार्य भी मुश्किल था. लेकिन आखिर यह हादसा इतना खतरनाक कैसे हो गया कि किसी एक को छोड़कर कोई भी जिंदा नहीं बचा. क्या जब आग लगी तो तापमान इतना बढ़ गया कि किसी को बचाना संभव ही नहीं हुआ. चलिए इस बारे में विस्तार से जानें. 

कितना पहुंच गया था तापमान

अधिकारियों की मानें तो प्लेन दुर्घटना के वक्त अंदर और बाहर का तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, इसीलिए बचाव अभियान में मुश्किलें आईं. उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर कुत्ते और पक्षी तक नहीं बच पाए थे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बताया था कि एयर इंडिया के विमान के अंदर 1.25 लाख लीटर ईंधन भरा था और उसमें आग लग गई थी, इसीलिए किसी को भी बचाया नहीं जा सकता था. 

फ्यूल टैंक में लग गई थी आग

अग्निशमन अधिकारी की मानें तो जैसे ही विमान का फ्यूल टैंक फटा, वैसे ही आग की लपटें उठने लगीं. कुछ ही देर में तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस वजह से किसी को भी बचने का कोई मौका ही नहीं मिल पाया. बीते दिन SDRF की टीम भी मौके पर मौजूद थी. SDRF के अधिकारी का कहना था कि पहले स्थानीय लोगों ने कुछ जीवित लोगों को बाहर निकाला था, लेकिन तब भी टीम को कोई भी जिंदा वहां पर मौजूद नहीं मिला. 

विमान के इंजन हो गए थे फेल

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद दुनियाभर के लोगों ने इसको लेकर दुख जताया है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो समेत अमेरिका और ब्रिटेन की टीमें अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत इसकी जांच कर रही हैं. इस हादसे को लेकर यह भी खबर आ रही है कि इलेक्ट्रिकल सॉफ्टवेयर सिस्टम फेल्यूर था, इस वजह से विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे और इसीलिए पायलट पूरी तरह से लाचार हो गया था.

यह भी पढ़ें: हवा में उड़ने के बाद गायब हो गए दुनिया के इतने प्लेन, आज तक नहीं मिला कोई भी सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget