एक्सप्लोरर

Aging Effect: पुरुष अधिक बूढ़े दिखते हैं या महिलाएं?...पढ़िए क्या कहती है रिसर्च

Aging Effect: बढ़ती उम्र को लेकर लिंग के आधार पर हुए इस अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने एपीजेनेटिक घड़ियों का इस्तेमाल किया. जिसमें समान उम्र के पुरुष और स्त्री की जैविक उम्र में अंतर देखने को मिला.

Research On Aging Effect: हर कोई एक निरोगी, हष्ट-पुष्ट लाइफ जीना चाहता है. कोई नही चाहता की उसे जल्दी बुढ़ापा आ जाए, लेकिन बुढ़ापे को कोई रोक नहीं सकता. यह आना ही आना है. वैसे, कोई भी महिला या पुरुष, बूढ़ा या उम्रदराज दिखना नहीं चाहता है. आपने महिलाओं को अक्सर अपने पति से यह शिकायत करते देखा होगा कि आप बूढ़े हो गए हैं. आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि महिलाओं की यह बात असल में सही है. जी हां, ​पुरुषों की उम्र महिलाओं की तुलना में तेजी से बढ़ती है.

सबसे खुश रहने वाले देश फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ जिवास्कायला में हाल ही में हुई एक स्टडी के नतीजे आए हैं. इस रिसर्च स्टडी में पाया गया है कि पुरुष जैविक तौर पर महिलाओं से ज्यादा बूढ़े होते हैं. इसका सीधा अर्थ यह हुआ कि इंसानों में बुढ़ापा भी लिंग पर आधारित है! आइए जानते हैं लिंग के आधार पर बढ़ती उम्र पर हुए इस अध्ययन के बारे में.

50 की उम्र के पुरुष दिखते हैं 54 साल के
अपनी आइए रिसर्च के आधार पर विशेषज्ञों ने दावा किया है कि 50 वर्ष की उम्र में पुरुष जैविक रूप से महिलाओं की तुलना में चार साल बड़े दिखाई देते हैं. शोध में इसका कारण पुरुषों का जरूरत से ज्यादा धूम्रपान करना बताया गया है, साथ ही इस अंतर के लिए पुरुषों के शरीर की बनावट का भी बहुत बड़ा रोल होता है, इसलिए पुरुष अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखाई पड़ते हैं.

एपीजेनेटिक घड़ियों का हुआ इस्तेमाल
बढ़ती उम्र को लेकर लिंग के आधार पर हुए इस अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने एपीजेनेटिक घड़ियों का इस्तेमाल किया. यह घड़ी खून के नमूने से डीएनए ​मिथाइलेशन लेवल के जरिए किए भी व्यक्ति की जैविक उम्र का अनुमान लगा सकती है. एपीजेनेटिक क्लॉक अपनी एल्गोरिदम पावर से इस बात की जानकारी देती है कि एक निश्चित उम्र में किसी व्यक्ति की जैविक उम्र क्या है, यानि वह व्यक्ति किस उम्र का दिख रहा है.

छोटी उम्र से ही दिख सकता है अंतर
जेरोन्टोलॉजी रिसर्च सेंटर एंड द फैकल्टी ऑफ स्पोर्ट एंड हेल्थ साइंसेस की डॉक्टरेट शोधकर्ता अन्ना कंकानपा के अनुसार, जैविक रूप से पुरुषों की उम्र महिलाओं की तुलना में अधिक होती है. महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक बड़े होते हैं. 50 साल का कोई पुरुष उसी उम्र की महिला की तुलना में चार जैविक वर्ष बड़ा होता है. यह जैविक अंतर बहुत कम उम्र से ही दिखाई देना शुरू हो जाता है. दिलचस्प बात यह है कि पुरुषों में 20 वर्ष की उम्र में ही यह अंतर दिखाई पड़ने लगता है.

जुड़वा भाई-बहन में भी मिला अंतर
लिंग के आधार पर इस जैविक उम्र के अंतर को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने जुड़वा भाई-बहनों पर भी कुछ स्टडीज की हैं. हैरानी की बात यह है कि इसमें भी उन्हें इसी तरह का अंतर मिला. जुड़वा भाई बहन के मामले में भी भाई अपनी जुड़वा बहन की तुलना में जैविक रूप से एक साल बड़ा दिखाई पड़ता था. वैज्ञानिकों ने इस कम अंतर का कारण जुड़वाओं के आधे जीन्स समान हों और एक ही वातावरण में पले बढ़े होना बताया है. 

यह भी पढ़ें -

क्यों होती है विटामिन 12 की कमी, कैसे मुंह में दिखने लगते हैं ऐसे Symptoms?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Race Course Mosque: PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PM हाउस के पास किसने बनवाई थी मस्जिद? जानें इसका इतिहास
PNB Fraud: कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
कब-कब गिना जाता है बैंक में जमा पूरा पैसा, कौन लेता है हिसाब?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
स्पेन में हर साल कितने होते हैं रेल हादसे, भारत से कम या ज्यादा?
High Speed Train: स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?
स्पेन में कितनी स्पीड से चलती हैं ट्रेनें, कैसे मैनेज होता है रेल सिस्टम?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget