एक्सप्लोरर

नहीं चाहते कोई दूसरा पढ़ें आपकी वॉट्सऐप चैट तो इस तरह छुपाएं, Archive नहीं ये तरीका है सही

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर अगर आप अपनी चैट छुपाना चाहते हैं तो जानिए ये काम आप कैसे बिना आर्काइव किए कर सकते हैं. ये तरीका एकदम नया है.

किसी से कोई पर्सनल बातचीत करनी हो, कर्मचारी को कुछ बताना हो या फिर किसी नई योजना के बारे में जनता को कोई सर्कुलर देना हो, आज ये सभी काम इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप के जरिए हो रहे हैं. दुनिया भर में 2 बिलियन से ज्यादा लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. समय-समय पर मेटा भी इस प्लेटफार्म पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई अपडेट लाता है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप कैसे वॉट्सऐप पर अपनी चैट्स को छुपा सकते हैं. यानी कैसे आप दूसरों को अपनी चैट्स देखने से रोक सकते हैं या इस पर सिक्योरिटी लगा सकते हैं. इस काम के लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन की जरूरत बिलकुल नहीं है.

आपने अक्सर ये देखा होगा कि लोग अपनी पर्सनल या कामकाज से जुड़ी चैट्स को आर्काइव करके रखते हैं ताकि इसे कोई और न पढ़ सके. आर्काइव की गई चैट में नुकसान ये होता है कि आपको नए मैसेज का अपडेट नहीं पता नहीं लगता. ऐसे में कई बार जरूरी जानकारी समय पर नहीं मिलती. आज जानिए कि आप कैसे बिना आर्काइव किए हुए अपने चैट्स को दूसरों से छुपा सकते हैं या इस पर सिक्योरिटी लगा सकते हैं. एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ये काम करना बेहद आसान है.

इस तरह दूसरों से छिपाए अपनी चैट्स

आईफोन में ऐसे करें

सबसे पहले आप अपने आईफोन में वॉट्सऐप खोलें और सेटिंग ऑप्शन में जाकर प्राइवेसी पर क्लिक करें. अब यहां आपको स्क्रीन लॉक ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करते ही आपको दो ऑप्शन दिखेंगे जिसमें पहला 'रिक्वायर्ड फेस आईडी' या दूसरा रिक्वायर टच आईडी. इसमें से आप जिस भी ऑप्शन को चुनना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें. अब आपको फिर एक ऑप्शन मिलेगा जिसमें आपको ये पूछा जाएगा कि स्क्रीन लॉक का टाइम क्या रहेगा. यानी तुरंत इसे लगाना है या 1 मिनट बाद या 15 मिनट बाद या 1 घंटे बाद. इसमें से आप जिस भी ऑप्शन को चुनना चाहते हैं उसे चुने और वॉट्सऐप को बंद कर दें. अब अगली बार जब भी आप वॉट्सऐप को खोलेंगे तो आपको सिक्योरिटी की ये लेयर मिलेगी जिसके बाद भी आप अपनी चैट्स तक पहुंच पाएंगे. इस तरीके से कोई दूसरा व्यक्ति आपकी चैट तक नहीं पहुंच पाएगा. 

एंड्राइड में ऐसे करें

एंड्राइड में चैट छुपाने के लिए सबसे पहले आप वॉट्सऐप को खोलें और सेटिंग में जाकर प्राइवेसी का ऑप्शन चुन. अब यहां आपको 'फिंगर लॉक' का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें. एक बार परमिशन देने के बाद जब आप अगली बार वॉट्सऐप खोलेंगे तो आपको पहले फिंगर लॉक अप्लाई करना होगा तब जाकर आप अपना वॉट्सऐप खोल पाएंगे. ध्यान दें, यहां भी आप वॉट्सऐप को लॉक करने का टाइम चुन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: मोबाइल या इलाके में इंटरनेट न होने पर भी अब आप चला सकते हैं वॉट्सऐप, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget