एक्सप्लोरर

आप भी इकट्ठा करते हैं 786 नंबर के नोट? जानिए इस्लाम में इतना लकी क्यों माना जाता है ये नंबर

Why 786 Is Holy Number In Islam: इस्लाम धर्म में 786 नंबर को बहुत पवित्र माना जाता है. कुछ लोग 786 सीरीज के नोट भी इकट्ठे करते हैं. चलिए जानें कि 786 को इस्लाम में इतना लकी क्यों मानते हैं.

शौक कई तरह के होते हैं किसी कपड़ों का शौक होता, किसी को जूतों का, किसी को मेकअप का, किसी को माचिस की डिब्बी इकट्ठा करने का तो किसी को पुराने सिक्के या नोट इकट्ठा करने के भी शौक होता है. कुछ लोग स्पेशल सीरीज के नोट इकट्ठे करने पसंद करते हैं, जैसे कि 786 सीरीज के नोट. इस्लाम धर्म में 786 संख्या को पवित्र और शुभ माना जाता है. इसीलिए आपने देखा होगा कि बसों और ट्रकों में भी यह प्रमुखता से सामने की ओर लिखा होता है. बॉलीवुड की कई मूवीज में 786 अंकों से जुड़े कई यादगार सीन अभी भी लोगों के जहन में हैं. जैसे कि अमिताभ बच्चन ने ‘जंजीर’ और ‘कुली’ फिल्म में 786 नंबर बिल्ले वाले कुली की भूमिका निभाई थी. वहीं शाहरुख खान की फिल्म ‘वीर जारा’ में भी उनका कैदी नंबर 786 था. 

वहीं कुछ लोग 786 सीरीज वाले नोट का कलेक्शन करना शुभ मानते हैं. हिंदू हों या मुस्लिम किसी को भी अगर इस सीरीज का नोट मिले तो उसे भाग्यशाली कहा जाता है. इसीलिए कई लोगों के पास ऐसे नोट देखने को मिलते हैं. चलिए जानें कि इस्लाम में इस नंबर को पवित्र क्यों कहा गया है. 

क्यों पवित्र है 786 नंबर

786 नंबर देखने के बाद सबसे पहला ख्याल यही आता है कि यह एक इस्लामिक नंबर है और इसे मुसलमान इस्तेमाल करते हैं. वे इसे अपने धर्म का शुभ चिन्ह मानकर अपनी दुकान या घर के बाहर लगाते हैं. लेकिन इसका संबंध अल्लाह से है भी या सिर्फ अंक मात्र है. दरअसल इस्लाम धर्म के लोग 786 अंक को बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम का योग मानते हैं. इसका मतलब है कि बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम लिखने से इसका योग 786 आता है. इसीलिए इस अंक को पवित्र माना जाता है. बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम का अर्थ होता है अल्लाह, जो कि बहुत पवित्र, दयालु और नेक दिल हैं. 

बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम की जगह होता है इस्तेमाल

यही वजह है कि बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम को अल्लाह से जोड़कर देखा जाता है. 7+8+6= 21 होता है और 21 का योग यानि 2+1= 3 होता है. 3 को भी कई धर्मों में शुभ अंक माना जाता है. हालांकि इस्लाम में अंक ज्योतिष में इस योग का कहीं कोई जिक्र नहीं मिलता है, बल्कि कहा जता है कि लोगों ने कुछ अरबी अक्षर को जोड़कर 786 को इस्लाम में प्रचलन में लाने की बात कही है. 

इस्लाम में इसको लेकर अलग-अलग मत

मुस्लिम धर्म में कई लोग अल्लाह के नाम बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम की जगह 786 लिखते हैं और इसे बहुत पवित्र माना जाता है. मुस्लिम धर्म में होने वाली शादी और अन्य शुभ अवसरों पर दिए जाने वाले निमंत्रण कार्ड के सबसे ऊपर भी कई लोग 786 नंबर ही लिखवाते हैं. हालांकि इस्लाम धर्म के जानकार और विद्वानों के इसको लेकर अलग-अलग मत हैं. कोई कहते हैं कि अल्लाह के नाम की बजाय 786 का इस्तेमाल ठीक नहीं है, वहीं कोई कहता है कि 786 का इस्तेमाल गुनाह तो नहीं है, लेकिन सुन्नत खिलाफ है. 

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी से पहले अपने पति के लिए काल बन चुकीं ये औरतें, देख लीजिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद शरीर में क्या-क्या होता है, कितनी देर में हो जाती है मौत?
Mexico Crocodile Wedding Tradition : इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
इस देश में मगरमच्छ पकड़ने वाले को ही मिलती है सुंदर दुल्हन, शादी के लिए देनी पड़ती है ऐसी परीक्षा
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
एवरेस्ट नहीं…यह प्वाइंट है अंतरिक्ष के सबसे करीब, कम ऑक्सीजन में भी कैसी है यहां के लोगों की जीवनशैली?
Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget